
कार से लटके, फुटपाथ पर बिखरे दिखे शव... क्यों सामान्य नहीं लग रही दिल्ली ब्लास्ट की घटना
AajTak
इस जगह पर हमेशा भीड़ रहती है. मेट्रो स्टेशन से निकलते यात्रियों, ऑटो-रिक्शा और दुकानदारों की रोज की हलचल यहां आम बात है. ऐसे में लालकिला मेट्रो स्टेशन के पास यह धमाका सिर्फ एक विस्फोट नहीं, बल्कि दिल्ली की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े करती है.
सोमवार की शाम, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास का माहौल चीखों और दहशत में बदल गया. शाम 6 बजकर 52 मिनट पर, लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के नजदीक, एक खड़ी कार में हुए जोरदार धमाके ने जिंदगियों को हमेशा के लिए खामोश कर दिया.
इस धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 24 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. धमाके की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए, मेट्रो स्टेशन के गेट का शीशा तक चकनाचूर हो गया और आस-पास की स्ट्रीट लाइटें टूट गईं.
चश्मदीदों ने बताया कि यह मंजर ऐसा था कि उन्होंने अपनी ज़िंदगी में इतना बड़ा धमाका कभी नहीं सुना. दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने दर्दनाक गवाही देते हुए कहा कि धमाके के बाद फुटपाथ पर लोगों के शव बिखरे पड़े थे और गाड़ियों में पड़े हुए थे. लोक नारायण जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि 30 से अधिक घायल अस्पताल लाए गए हैं. इनमें से 10 की मौत हुई है. 20 से अधिक का इलाज चल रहा है.
ये भी पढ़ें: LIVE: अमित शाह LNJP हॉस्पिटल पहुंचे, दिल्ली ब्लास्ट के घायलों से कर रहे मुलाकात
लोगों की आंतें बाहर आ गई
डॉक्टर ने बताया, 'घायलों में कई जली झुलसी हालत में हैं. 20 से अधिक धमाके की वजह से घायल हुए हैं. यानी छर्रे और कंक्रीट के टुकड़े उनके बदन में घुस गए हैं. अधिकतर घायलों के पेट और पैरों में छर्रे लगे हैं. कुछ लोगों की आंतें भी बाहर आ गई हैं. पेट का ऑपरेशन किया जा रहा है.'

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










