
कार से महंगा म्यूजिक सिस्टम, कीमत Toyota Fortuner के बराबर
AajTak
कंपनी का दावा है कि इस म्यूजिक सिस्टम की आवाज से आपको ऐसा लगेगा कि आप लाइव परफॉर्मेंस देख या सुन रहे हैं. इसकी एक और खासियत ये है कि ये आवाज कार के दायरे में ही रहेगी.
लॉन्ग ड्राइव पर जाना हो, तो कार के अंदर म्यूजिक सिस्टम चाहिए ही चाहिए. इसके लिए आप ज्यादा से ज्यादा कितनी कीमत दे सकते हैं? जरा सोचिए, कैसा हो जब आपकी कार का म्यूजिक सिस्टम कार से भी महंगा हो या उसका दाम इतना हो जितना की लक्जरी कार Fortuner का...
तो चौंकिए नहीं, मार्केट में एक ऐसा कार म्यूजिक सिस्टम लॉन्च हुआ है, जिसकी कीमत लक्जरी कार जितनी ही है. इसे कार साउंड सिस्टम बनाने वाली कंपनी Alpine ने लॉन्च किया है.
खास है 30 लाख रुपये का ये म्यूजिक सिस्टम
Alpine ने इस म्यूजिक सिस्टम की कीमत 30 लाख रुपये रखी है, लेकिन इसकी खासियत भी है. ये 384kHz/32bit प्लेबैक के साथ आएगा. साथ ही इसमें किसी CD के मुकाबले 17.4 गुना अधिक डेटा को स्टोर किया जा सकता है.
लाइव परफॉर्मेंस सुनने जैसा अनुभव
कंपनी का दावा है कि ये आपको ऑडियो-वीडियो एंटरटेनमेंट का अलग अनुभव देने वाला होगा. कार में इस म्यूजिक सिस्टम की आवाज से आपको ऐसा लगेगा कि आप लाइव परफॉर्मेंस देख या सुन रहे हैं. इसकी एक और खासियत ये है कि ये आवाज कार के दायरे में ही रहेगी. इसमें आपको हाई-रिजॉल्यूशन ऑडियो साउंड मिलेगा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











