
कार में लगाया GPS, ट्रेस कर गोलियों से भूना... सुंदर मलिक के कातिलों के 3 मददगार अरेस्ट
AajTak
शराब कारोबारी की हत्या के बाद भाऊ गैंग के सरगना साहिल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जिम्मेदारी ली थी. पुलिस अभी तक केवल इस हत्याकांड में शार्प शूटरों की मदद करने वाले तीन आरोपियों तक ही पहुंच पाई है. इनमें से एक सन्नी उर्फ फौजी जो सुंदर मलिक का साथी है, इसी ने ही उसकी गाड़ी में जीपीएस लगाया था.
हरियाणा के सोनीपत के मुरथल स्थित गुलशन ढाबा पर शराब कारोबारी व शार्प शूटर सुंदर मलिक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी. हत्या की यह घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी. पुलिस अब तक हत्यारों को पकड़ नहीं पाई है, लेकिन उनकी मदद करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने रेकी कर सुंदर मलिक की लोकेशन शूटरों को दी थी. जिसके बाद मुरथल के गुलशन ढाबे पर 35 राउंड फायरिंग कर सुंदर की हत्या की गई थी.
शराब कारोबारी की हत्या के बाद भाऊ गैंग के सरगना साहिल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जिम्मेदारी ली थी. पुलिस अभी तक केवल इस हत्याकांड में शार्प शूटरों की मदद करने वाले तीन आरोपियों तक ही पहुंच पाई है. इनमें से एक सन्नी उर्फ फौजी जो सुंदर मलिक का साथी है, इसी ने ही उसकी गाड़ी में जीपीएस लगाया था और उसकी लोकेशन भाऊ गैंग के शार्प शूटरों को दी थी. अब पुलिस ने रामेश्वर उर्फ कल्लू बुसाना और नवीन मलिक को गिरफ्तार किया है.
हत्यारों की मदद करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
दोनों पर शार्प शूटरों की मदद करने का आरोप है. दोनों को भाऊ गैंग के अलावा नवीन बाली गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं. सुंदर मलिक हत्याकांड में इनकी भूमिका की जांच की जा रही है. कोर्ट में पेश करने के बाद इन्हें रिमांड पर लिया जाएगा.
शूटरों को पुलिस अबतक गिरफ्तार नहीं कर पाई है
डीसीपी गौरव राजपुरोहित ने बताया कि सुंदर मलिक हत्याकांड में शार्प शूटरों की मदद करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया. रामेश्वर निवासी गांव बुसाना, नवीन मलिक गांव अगवानपुर और सन्नी उर्फ फौजी को पहले ही कोर्ट के पेशकर नौ दिन के रिमांड पर लिया हुआ है. रामेश्वर पर पहले से ही कई अपराधिक मामले दर्ज हैं. जबकि नवीन मलिक पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं है. शूटरों की पहचान की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.











