
कार में नर्स के साथ इंटीमेट हो रहा था मरीज, हार्ट अटैक से चली गई जान!
AajTak
एक दिन नर्स की हरकत पेशेंट पर भारी पड़ गई. इलाज के अभाव में पेशेंट ने दम तोड़ दिया. उसे हार्ट अटैक आया था. फिलहाल, मामले की जांच चल रही है. नर्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
एक नर्स अपने पेशेंट को दिल बैठी. वह उसके साथ रिलेशनशिप में आ गई. अस्पताल के बाहर भी नर्स पेशेंट से मिलने लगी. वो भी बिना अस्पताल प्रशासन की इजाजत के. लेकिन एक दिन उसकी यही हरकत पेशेंट पर भारी पड़ गई. इलाज के अभाव में पेशेंट ने दम तोड़ दिया. उसे हार्ट अटैक आया था. फिलहाल, मामले की जांच चल रही है. नर्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला इंग्लैंड का है. पेनेलोप विलियम्स नाम की महिला साल 2019 से NHS (National Health Service) नर्स के रूप में काम कर रही थी. इसी बीच एक पेशेंट से उसके संबंध बन गए. वो चोरी-छिपे कॉल, मैसेज और सोशल मीडिया के जरिए पेशेंट से बातें करती और अस्पताल के बाहर उससे मुलाकात करती.
लेकिन, एक दिन हादसा हो गया. कार में संबंध बनाने के दौरान पेशेंट को दिल का दौरा पड़ गया. पोल खुलने के डर से पेनेलोप ने एंबुलेंस को कॉल नहीं किया. जिसके चलते पेशेंट की कार में ही मौत हो गई. हालांकि, पेनेलोप ने अपने एक सहकर्मी को फोन कर उसे CPR देने के लिए बुलाया था. मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी.
जब अस्पताल प्रशासन तक ये बात पहुंची तो हड़कंप मच गया. केस दर्ज कर पेनेलोप को नौकरी से निकाल दिया गया. फिलहाल, मामले की जांच चल रही है. पूछताछ में पेनेलोप ने बताया कि पेशेंट डायलिसिस के लिए आता था. उस दिन उसने फ़ेसबुक पर मैसेज कर बाहर मिलने के लिए कहा था. क्योंकि उसे चेस्ट पेन हो रहा था. हालांकि, पेनेलोप की यह बात झूठ निकली.
दरअसल, उसने खुद से फोन कर पेशेंट को मिलने के लिए बुलाया था. इसी दौरान उन्होंने कार में संबंध बनाए. तभी पेशेंट को हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गई. नर्स और पेशेंट करीब दो साल से सहमति से रिलेशनशिप में थे. हालांकि, पेशेंट के नाम का खुलासा नहीं किया गया है. घटना को लेकर अस्पताल की आंतरिक जांच कमेटी के एक सदस्य ने कहा- पेनेलोप विलियम्स ने यौन संबंध बनाने से इनकार किया है. उसने बताया है कि पेशेंट अचानक कराहने लगा और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











