
कार पर पलटा सीमेंट से भरा ट्रक, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, गाड़ी की हालत देख उड़ जाएंगे होश
AajTak
छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई. दरअसल, बालोद जिले के धमतरी-कांकेर नेशनल हाईवे पर सीमेंट के खंभों से भरा ट्रक एक कार पर पलट गया. इस कारण कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही दब कर मौत हो गई. दुर्घटना के बाद कार की इतनी बुरी हालत हो गई थी कि उसमें सवार लोगों को बाहर निकालना मुश्किल था. पुलिस सभी मृतकों को कार से बाहर निकालने में जुटी हुई है.
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक सड़क हादसा में तीन लोगों की मौत हो गई. दरअसल, सीमेंट के खंभों से भरा ट्रक एक कार पर पलट गया. इस हादसे में कार पूरी तरह से चपटी हो गई थी. वहीं कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना जिले के पुरुर थाना क्षेत्र के धमतरी-कांकेर नेशनल हाईवे स्थित मरकाटोला घाटी की है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमतरी-कांकेर नेशनल हाईवे पर मरकाटोला घाटी के पास सीमेंट के खंभों से भरा ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित हो गया और एक हुंडई कार के ऊपर पलट गया. इस दुर्घटना में कार में सवार तीन लोगों की दबकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है. इस दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आसपास के लोग बचाव के लिए दौड़े, लेकिन कार के अंदर सवार इतनी बुरी तरफ से फंसे थे कि उन्हें बाहर निकाल पाना मुश्किल हो गया था.
हादसे में मारे गए लोग दिल्ली से बस्तर घूमने आए थे दुर्घटना की बाबत बालोद पुलिस अधीक्षक एस भगत से मिली जानकारी के अनुसार मृतक दिल्ली के रहने वाले थे, जो बस्तर घूमने गए थे. बस्तर से दिल्ली लौटने के दौरान यह हादसा हुआ और सभी की मौत हो गई. बहरहाल, पुलिस कार में फंसे मृतकों के शव को निकालने की कार्रवाई में जुटी हुई है.
बताया जाता है कि हादसे की शिकार कार छत्तीसगढ़ की है. ऐसे में मृतकों में कितने छत्तीसगढ़ के हैं और कितने दिल्ली से हैं. यह अब पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा. हाइवे से पुलिस मलबे को हटाने में जुटी हुई है. साथ ही कार की इतनी बुरी हालत हो गई है कि उसमें सवार लोगों के शव को बाहर निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










