
'कार ड्राइवर मस्तीखोर, उसके मजे की वजह से...', राजेंद्र नगर हादसे में जमानत के विरोध में बोली दिल्ली पुलिस
AajTak
राजेंद्र नगर के कोचिंग सेंटर में हादसे के बाद एक सीसीटीवी फुटेज में यह बात सामने आई कि कोचिंग सेंटर के बाहर पानी से लबालब सड़क से तेज रफ्तार में एक गाड़ी निकली थी. इसके बाद ही कोचिंग सेंटर में पानी घुसना शुरू हुआ था, क्योंकि पानी के प्रेशर से सेंटर का गेट टूट गया था. पुलिस ने वीडियो के आधार पर गाड़ी के ड्राइवर को आरोपी बनाकर गिरफ्तार कर लिया और मंगलवार कोर्ट कोर्ट में पेश किया.
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र राजेंद्र नगर में बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटर में शनिवार को पानी भरने से एक छात्र और दो छात्राओं की मौत हो गई थी. इस हादसे के बाद से दिल्ली पुलिस और दिल्ली नगर निगम का एक्शन लगातार जारी है. अब तक 19 सेंटर्स सील किए गए हैं. वहीं हादसे से पहले कोचिंग सेंटर के बाहर से तेज रफ्तार में गुजरी गाड़ी के ड्राइवर को भी पुलिस ने गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया, जहां दिल्ली पुलिस ने आरोपी की जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा कि कार ड्राइवर मस्तीखोर है और उसके मजे की वजह से हादसा हुआ है. कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है.
दरअसल, हादसे के बाद एक सीसीटीवी फुटेज में यह बात सामने आई कि कोचिंग सेंटर के बाहर पानी से लबालब सड़क से तेज रफ्तार में एक गाड़ी निकली थी. इसके बाद ही कोचिंग सेंटर में पानी घुसना शुरू हुआ था, क्योंकि पानी के प्रेशर से सेंटर का गेट टूट गया था. पुलिस ने वीडियो के आधार पर गाड़ी के ड्राइवर को आरोपी बनाकर गिरफ्तार कर लिया और मंगलवार कोर्ट कोर्ट में पेश किया. वहीं आरोपी की तरफ से कोर्ट से जमानत मांगी गई, जिसका दिल्ली पुलिस ने विरोध किया.
'संस्था ही दोषी, तीसरे पक्ष को आरोपी कैसे बनाया जा सकता है?'
दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी दलीलें रखीं. इस दौरान आरोपी के वकील ने दलील दी कि वह बस कार चला रहा था. ऐसी स्थिति में कार चलाना मुश्किल होता है, जबकि उनका (पुलिस) कहना है कि कार इतनी तेज गति से चली. वे उसे मुख्य आरोपी और मुख्य अपराधी बनाने की कोशिश कर रहे हैं. मेरे पास क्या विकल्प था? क्या मुझे हर दरवाजे पर दस्तक देकर पूछना चाहिए था कि क्या मैं अपनी कार वहां से ले जा सकता हूं? उनके हिसाब से यहां तेज स्पीड से कार चलाना अपराध है. क्या उन्होंने मुझे लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया? नहीं. लोग उम्मीद कर रहे हैं कि सही अपराधी पकड़ा जाएगा. अब उम्मीद कोर्ट से है. संस्था ही दोषी है. किसी तीसरे पक्ष को आरोपी कैसे बनाया जा सकता है? एमसीडी अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है. मुझे नोटिस क्यों नहीं दिया गया?
आरोपी गवाहों को प्रभावित कर सकता है: पुलिस
वहीं दिल्ली पुलिस ने विरोध करते हुए कहा कि मामला अभी बहुत शुरुआती चरण में है. जब भी हम जलभराव देखते हैं, तो हम अपने वाहनों की गति धीमी कर देते हैं. लेकिन आरोपी ने ऐसा नहीं किया. उसने सोचा होगा मेरा तो कुछ नहीं जाएगा. उसने ब्रेक नहीं लगाया. लहरों को देखो (वीडियो में). अगर वह वहीं रुक जाता, तो लहरें नहीं उठतीं. वह स्थानीय है. वह अन्य लोगों को प्रभावित कर सकता है, जो कमज़ोर गवाह हैं.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







