
कार की टक्कर से हवा में उछली लड़की का VIDEO, संभल कर पार करें सड़क
AajTak
बेंगलुरु में एक सड़क हादसे का सीसीटीवी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे देखकर आप भी कांप जाएंगे. सड़क पार कर रही एक युवती को कार ने जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे के बाद युवती हवा में उछल कर डिवाइडर के पास नीचे गिरी. पुलिस ने उस कार को जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है.
बेंगलुरु के बल्लारी रोड पर हुए सड़क हादसे की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर आप दंग रह जाएंगे. सड़क पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने के बाद 18 साल की लड़की कई फीट ऊपर हवा में उछल कर डिवाइडर के पास जा गिरी. हादसे में वह गंभीर रूप से चोटिल हो गई. ये पूरी वारदात सड़क पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई.
18 साल की लड़की अश्विनी सड़क पार कर रही थी. इसी दौरान गंगानगर की तरफ से एक अन्य व्यक्ति भी दूसरी तरफ जाने के लिए वहां खड़ा था. जब तेज रफ्तार कार लड़की के पास पहुंची, तो वहां मौजूद दूसरे शख्स ने अश्विनी को आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश की, लेकिन तब तक वो कार की चपेट में आ गई.
यहां देखिए वीडियो
कार की टक्कर लगते ही अश्विनी हवा में उछल गई और फिर हवा में उछलकर सड़क पर दूर जा गिरी. हादसे में उसे काफी चोटें आई हैं. घायल होने के बाद युवती को इलाज के लिए बैपटिस्ट अस्पताल ले जाया गया. इस घटना के वीडियो को देखने के बाद यही कहा जा सकता है कि सड़क को संभलकर पार करना चाहिए. थोड़ी सी जल्दबाजी जानलेवा साबित हो सकती है.
इस घटना को लेकर आरटी नगर ट्रैफिक पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया कर गाड़ी को जब्त कर लिया है. वहीं, कार चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया. आईपीसी की धारा 337 और 338 के तहत पुलिस ने केस दर्ज किया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक अश्विनी की हालत स्थिर है और वह चोटों से उबर रही है.
(इनपुट - Sagay)

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








