
'कार्रवाई होती तो बच जाती जान, हम जांच करेंगे'...श्रद्धा की शिकायत पर देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान
AajTak
आफताब और श्रद्धा के बीच अकसर झगड़े होते रहते थे. 18 मई को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. इसके बाद आफताब ने गला दबाकर श्रद्धा की हत्या कर दी. उसके शव के 35 टुकड़े कर कई दिनों तक फ्रिज में रखा. वह रोज रात में शव के 1 टुकड़े को महरौली के जंगल में फेंकने के लिए जाता था.
श्रद्धा मर्डर केस में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा कि उन्होंने श्रद्धा की शिकायत वाला पत्र देखा है. उन्होंने कहा कि वह काफी गंभीर है. अगर इस पर कार्रवाई होती तो शायद श्रद्धा की जान बच जाती. उन्होंने कहा कि वे इस मामले में जांच कराएंगे कि इस लेटर पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई.
दरअसल, श्रद्धा ने नवंबर 2020 में आफताब के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज कराई थी. इसमें उन्होंने आफताब से अपनी जान को खतरा बताया था. साथ ही श्रद्धा ने कहा था कि आफताब टुकड़े टुकड़े करने की धमकी देता है.
कार्रवाई होती तो बच जाती जान- फडणवीस
वहीं, इस पत्र को लेकर गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मेरे पास भी लेटर आया है. इसे मैंने देखा है. यह बहुत सीरियस है कि इस पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई. इसकी जांच करनी होगी. मैं किसी को दोष नहीं देना चाहता. लेकिन इस प्रकार की शिकायत कार्यवाही नहीं हुई. इसलिए इसकी जांच जरूरी है. उन्होंने कहा कि अगर लेटर पर कार्रवाई होती तो श्रद्धा की जान बच जाती.
श्रद्धा ने क्या कहा था अपनी शिकायत में?
श्रद्धा ने दो साल पहले पुलिस में आफताब के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. श्रद्धा ने अपनी शिकायत में आफताब से जान को खतरा बताया था. इतना ही नहीं श्रद्धा ने दावा किया था कि आफताब उसके शरीर के टुकड़े टुकड़े करने की धमकी देता है. श्रद्धा ने ये शिकायत मुंबई के तूलिंज पुलिस स्टेशन में दी थी. श्रद्धा ने आफताब के खिलाफ शिकायत में कहा था कि वह उसके साथ गालीगलौज और मारपीट करता है. आज उसने मेरी हत्या करने की कोशिश की. वह मुझे धमकी देता है कि वह मेरे शरीर के टुकड़े टुकड़े करके फेंक देगा. वह पिछले 6 महीनों से मेरे साथ मारपीट कर रहा है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








