
'कायर नहीं है देवगौड़ा का परिवार, जिम्मेदारी मेरी...', बेटे की हार पर बोले केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी
AajTak
बेटे निखिल कुमारस्वामी की हार पर पहली बार केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी का बयान आया है. उन्होंने कहा,'मैं निखिल की हार की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं. देवेगौड़ा का परिवार कायर नहीं है. निखिल एक योद्धा है.'
कर्नाटक की चन्नपटना सीट पर हाल ही में हुए विधानसभा उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल को हार का मुंह देखना पड़ा. निखिल NDA (BJP-JDS) के संयुक्त प्रत्याशी थे. इस हार के बाद अब केंद्रीय मंत्री का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा,'मैं निखिल की हार की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं. देवेगौड़ा का परिवार कायर नहीं है. निखिल एक योद्धा है.'
कसम खाता हूं, जवाब दूंगा: कुमारस्वामी
कुमारस्वामी ने जेडीएस और बीजेपी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करने के लिए चन्नपटना का दौरा किया. दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा,'मैं कसम खाता हूं, मैं उन लोगों को जवाब दूंगा, जो दावा करते हैं कि रामनगर से JDS का सफाया हो गया है. अगले चुनाव में, JDS जिले के सभी 4 विधानसभा क्षेत्रों में जीत हासिल करेगी. हमें यहां से हटाना असंभव है. मेरी और निखिल की राजनीतिक यात्रा इसी क्षेत्र से शुरू हुई थी. आने वाले चुनावों में JDS चन्नपटना में 25 हजार वोटों की बढ़त हासिल करेगी.'
'AHINDA सम्मेलनों का क्या हुआ'
राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर कटाक्ष करते हुए कुमारस्वामी ने कहा,'वह AHINDA सम्मेलनों के आयोजन का दावा करते हैं, लेकिन पिछले 17 महीनों में उन्होंने इन समुदायों के लिए क्या किया है? क्या उन्होंने इन समुदायों की गरिमा की रक्षा की है या उनका कल्याण सुनिश्चित किया है?' बता दें कि AHINDA शब्द तीन शब्दों से मिलकर बना है. अल्पसंख्यक (Alpasankyatha), हिंदूलिदा या पिछड़ा (Hindulida) और दलित या अनुसूचित जाति (Dalit).
कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






