
काम पूरा किए बिना बाहर नहीं निकल पाओगे! टोक्यो का ये अनोखा कैफे हुआ वायरल
AajTak
दुनिया में अजीबो-गरीब थीम वाले कई कैफे मिल जाते हैं, लेकिन जापान का यह कैफे सबसे अलग है. यहां एंट्री तो आपकी मर्जी से होती है, लेकिन बाहर निकलना आपकी मर्जी पर नहीं. इस कैफे का नियम है कि जब तक आप अपना काम पूरा नहीं कर लेते, तब तक आप बाहर नहीं जा सकते
अगर आप भी काम टालने की आदत यानी प्रोक्रास्टिनेशन से परेशान हैं, तो जापान का यह कैफे आपके लिए किसी जादुई जगह से कम नहीं है. टोक्यो का मैन्युस्क्रिप्ट राइटिंग कैफे लोगों को काम समय पर खत्म करवाने के लिए एक ऐसा अनोखा तरीका अपनाता है, जिसके बाद आप चाहकर भी बीच में वहां से नहीं जा सकते.
कैफे में एंट्री से पहले होता है 'लक्ष्य तय'
एक ट्रैवल व्लॉगर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, जिसमें वह इस कैफे के नियम और माहौल के बारे में बताता है.वह कहता है कि यह कैफे आपको बाहर नहीं जाने देता.यहां तभी एंट्री मिलती है, जब आपके पास कोई ऐसा काम हो जिसे आपको एक तय समय में पूरा करना है. और जब तक काम पूरा नहीं कर लेते, बाहर नहीं जा सकते.
'यह तो प्रोक्रास्टिनेट करने वालों का ड्रीम है'
इस कैफे में प्रवेश करते ही लोग अपना नाम, दिन का काम और वह समय लिखते हैं जिसमें उन्हें अपना लक्ष्य पूरा करना है.अनलिमिटेड कॉफी, चाय, स्नैक्स और हाई-स्पीड वाई-फाई.
टोक्यो के कोएंजिकिता इलाके में स्थित यह कैफे सिर्फ 10 लोगों के लिए बनाया गया है. यहां विशेष तौर पर राइटर्स, एडिटर्स, मंगा आर्टिस्ट और वे लोग आते हैं जिन्हें लिखने-पढ़ने वाले कामों में डेडलाइन का दबाव झेलना पड़ता है.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











