
काम की तलाश में भटक रहा 'बिग बॉस का जल्लाद', सलमान के इस को-स्टार का कोरोना काल में बुरा हाल
AajTak
हाल ही में सलमान खान के करीबी और बिग बॉस में जल्लाद की भूमिका अदा करने वाले एक्टर बाबा खान के पास काम नहीं है. एक्टर ने खुद इस बात का खुलासा किया है और हालिया इंटरव्यू में अपना हाल बयां किया है.
कोरोना वायरस पैनडेमिक का एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर बुरा असर पड़ा है. कोरोना वायरस की वजह से कई सारी फिल्मों की शूटिंग रुकी पड़ी है. कई सारी फिल्में बन कर तैयार हैं मगर उन्हें रिलीज डेट नहीं मिल रही. कई सारे तो एक्टर्स ऐसे हैं जो काम की तलाश में हैं और काम ना मिलने की वजह से उन्हें दैनिक जीवन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हाल ही में सलमान खान के करीबी और बिग बॉस में जल्लाद की भूमिका अदा करने वाले एक्टर बाबा खान के पास भी काम नहीं है. एक्टर ने खुद इस बात का खुलासा किया है और हालिया इंटरव्यू में अपना हाल बयां किया है.More Related News













