
काम की तलाश, घरेलू झगड़ा और डबल डेथ... पत्नी की हत्या के बाद पति ने बनाया ऐसा वीडियो, फिर दे दी जान
AajTak
बेंगलुरु (ग्रामीण) के हीलालिग गांव में घरेलू झगड़े के बाद पति ने पत्नी की हत्या कर दी और अपने मोबाइल पर कबूलनामा वीडियो बनाकर खुद फांसी लगा ली. पुलिस ने उसके मोबाइल से एक वीडियो और सुसाइड नोट बरामद किया है. पढ़ें इस खौफनाक वारदात की कहानी.
बेंगलुरु (ग्रामीण) के एक गांव में घरेलू झगड़े का मामला इतना बढ़ गया कि दो लोगों की जान चली गई. हीलालिग गांव के इस संदिग्ध मर्डर-सुसाइड केस ने पूरे इलाके को दहला दिया है. पुलिस के मुताबिक पति ने पहले पत्नी की हत्या की और फिर खुद आत्महत्या कर ली.
मृतकों की शिनाख्त घटना सूर्यनगर थाना क्षेत्र की है. मृतक दंपति ओडिशा के रहने वाले थे और काम की तलाश में यहां आए थे. इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर घरेलू विवादों के खतरनाक अंजाम को उजागर कर दिया है. मृतकों की पहचान दीपांथा सबरा (31) और उनकी पत्नी मंजुला सबरा (27) के रूप में हुई है. दोनों मूल रूप से ओडिशा के निवासी थे.
काम की तलाश करीब 20 दिन पहले ही दीपांथा और मंजुला हीलालिग गांव में किराए के मकान में रहने आए थे. बताया जा रहा है कि दोनों बोम्मासंद्रा की एक निजी कंपनी में काम करते थे. नई जगह पर बसने की कोशिश कर रहे इस दंपती की जिंदगी अचानक इस तरह खत्म हो जाएगी, किसी ने नहीं सोचा था.
झगड़े के बाद हत्या की आशंका पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसी दौरान दीपांथा ने गुस्से में आकर मंजुला की कथित तौर पर हत्या कर दी. घटना घर के अंदर ही हुई. इसके बाद आरोपी पति ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस इसे प्रथम दृष्टया हत्या के बाद आत्महत्या का मामला मान रही है. हालांकि, सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.
ऐसे मिली पुलिस को सूचना यह मामला तब सामने आया जब मकान मालिक के परिवार को घर के अंदर से कोई हलचल न होने पर शक हुआ. दरवाजा बंद था और अंदर से कोई जवाब नहीं मिल रहा था. खिड़की से झांककर देखने पर महिला को बेसुध हालत में पड़ा देखा गया. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर अंदर दाखिल हुई, जहां दोनों के शव मिले.
मोबाइल में मिला सेल्फी वीडियो और नोट जांच के दौरान पुलिस को एक मोबाइल फोन मिला, जिसमें कथित तौर पर पति द्वारा बनाया गया सेल्फी वीडियो मौजूद था. बताया जा रहा है कि वीडियो में उसने अपनी बात रिकॉर्ड की थी. इसके अलावा ओडिया भाषा में लिखा एक नोट भी बरामद हुआ है. पुलिस इस वीडियो और नोट की जांच कर रही है, ताकि घटना की असली वजह का पता लगाया जा सके.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











