
काबुल: मां से बिछड़ी मासूम पर तुर्की सैन्य अधिकारियों ने लुटाई 'ममता', तस्वीरें वायरल
AajTak
दहशत और आतंक की इन खबरों के बीच आज बेहद ही प्यारी तस्वीरें सामने आईं, जिसमें मां से बिछड़ी मासूम बच्ची पर तुर्की सैन्य अधिकारी ममता लुटाते हुए दिखाई दिए.
अफगानिस्तान में हालात बदतर होते जा रहे हैं. हर ओर दहशत का माहौल है. खुद की जान बचाने के लिए लोग देश छोड़कर भाग रहे हैं. काबुल एयरपोर्ट पर लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है. अफगानी महिलाओं की बेबसी का आलम ये है कि अपने जिगर के टुकड़ों को कंटीले तारों के ऊपर से उस पार फेंक रही हैं. दहशत और आतंक की इन खबरों के बीच आज बेहद ही प्यारी तस्वीरें सामने आईं, जिसमें मां से बिछड़ी मासूम बच्ची पर तुर्की सैन्य अधिकारी ममता लुटाते हुए दिखाई दिए. (फोटो/ Daily sabah/Twitter) काबुल के हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैनात तुर्की सुरक्षा बल दुनिया के लिए एक मिसाल कायम कर रहे हैं. तुर्की के सैनिकों की ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. तुर्की सैनिक मां से बिछड़ी दो माह की मासूम की देखभाल करते नजर आए. जंग के मैदान में खून बहाने वाले सैनिकों की इस दरियादिली ने हर किसी का दिल जीत लिया है. (फोटो/ Daily sabah/Twitter) तालिबान के सत्ता में आने के बाद जो लोग देश छोड़ना चाहते हैं, उनके लिए काबुल हवाई अड्डे के आसपास उम्मीदों का इंतजार जारी है. महिलाओं और बच्चों सहित हजारों लोग हवाईअड्डे की जांच चौकी पर निकासी की प्रक्रिया पूरी होने के इंतजार में रात बिता रहे हैं. कठिन परिस्थितियों में देश से निकलने का इंतजार कर रहे लोगों की तुर्की सुरक्षाबलों द्वारा मदद की जा रही है. (फोटो/ Daily sabah/Twitter)
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











