
काबुल: मां की गोद में था 6 महीने का बच्चा, तालिबानी आतंकियों ने महिला को मार दी गोली
AajTak
30 साल की महिला फरवा तालिबानR आतंकियों द्वारा जान से मारने की धमकी के बाद भी विरोध करने के लिए सड़कों पर उतर आई थी. दो दिन बाद तालिबान ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी.
अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता पर नियंत्रण करते ही वहां महिलाओं की स्थिति बेहद खराब हो गई और उनपर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए गए हैं. ऐसे में अपने अधिकारों के लिए सैकड़ों महिलाओं के साथ मार्च करने के कुछ ही दिनों बाद अफगानिस्तान में 3 बच्चों की मां की बेरहमी से हत्या कर दी गई. (तस्वीर - Getty) 30 साल की महिला फरवा तालिबान के आतंकियों द्वारा जान से मारने की धमकी के बाद भी विरोध करने के लिए सड़कों पर उतर आई थी. दो दिन बाद तालिबान के लड़ाकों ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. (तस्वीर - Getty) द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक आतंकियों ने उसे क्रूर मौत दी. अफगानों के सड़क पर मारे जाने या उनके घरों में हमला करने का यह एक और उदाहरण है. यही वजह है कि तालिबान शासन की अराजकता से पीछा छुड़ाने के लिए लाखों लोग अपना देश अफगानिस्तान छोड़ना चाहते हैं. (तस्वीर - Getty)More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












