
काबुल: प्लेन के बाहर लटके शख्स ने बनाया था यह वीडियो, लोगों को कर रहे थे 'बाय-बाय'
AajTak
काबुल में तालिबान के घुसने के बाद भगदड़ की स्थिति थी. हजारों की संख्या में लोग बस किसी भी तरह अफगान की सीमा से बाहर निकलना चाहते थे. ऐसी ही नादानी में कई लोगों ने जान भी गंवा दी.
अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद वहां किस तरह भगदड़ मची थी इसके कई वीडियोज अबतक सामने आ चुके हैं. अब एक नया वीडियो और आया है, जो प्लेन के बाहर लटक रहे शख्स ने बनाया था. यह शख्स उन लोगों में शामिल था जो कि प्लेन में जगह ना मिलने पर उसके बाहर ही लटक गए थे. बता दें कि इनमें से कई प्लेन के उड़ने पर आसमान से आकर जमीन पर भी गिरे थे, जिससे उनकी मौत होना निश्चित ही था.
आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











