
काबुल तक जिनपिंग के 'ड्रीम प्रोजेक्ट' CPEC का विस्तार... चीन, अफगान और PAK के विदेश मंत्रियों के बीच क्या हुई बात?
AajTak
भारत सीपीईसी का मुखर विरोधी रहा है क्योंकि यह कॉरिडोर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) से होकर गुजरता है. नई दिल्ली चीन की बेल्ट एंड रोड (BRI) पहल के भी खिलाफ है क्योंकि इसी परियोजना में सीपीईसी शामिल है.
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में कार्यवाहक विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी ने बुधवार को चीन और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की मेजबानी की. तीनों विदेश मंत्रियों के बीच यहां छठा त्रिपक्षीय सम्मेलन हुआ और CPEC, आतंकवाद समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. चीन के विदेश मंत्री वांग यी सीधे नई दिल्ली से काबुल पहुंचे थे, जबकि पाकिस्तान की ओर से उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने इस बैठक में हिस्सा लिया.
काबुल तक CPEC का विस्तार
इस त्रिपक्षीय बैठक में चीन-पाकिस्तान इकॉनमिक कॉरिडोर (सीपीईसी) का काबुल तक विस्तार और कई अलग-अलग क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार, चीनी विदेश मंत्री वांग यी और अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने काबुल में छठे त्रिपक्षीय विदेश मंत्रियों की वार्ता में हिस्सा लिया, जिसमें राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया गया.
ये भी पढ़ें: काबुल में क्या खिचड़ी पक रही है? पाक-चीन और अफगान विदेश मंत्रियों की बैठक, भारत के लिए क्यों है अहम
अरबों डॉलर की लागत वाले सीपीईसी को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का ड्रीम प्रोजेक्ट कहा जाता है. इसके विस्तार पर समझौता ऐसे वक्त में हुआ है, जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ की SCO शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इस महीने के आखिर में चीन की यात्रा पर जाएंगे और इस दौरान बीजिंग और इस्लामाबाद मिलकर परियोजना के दूसरे फेज की शुरुआत कर सकते हैं.
आतंकवाद को लेकर भी चर्चा

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









