
काबुल के चाइनीज होटल में कल हुआ था हमला, आज चीन ने 5 नागरिकों के घायल होने का किया दावा
AajTak
बीते दिन ही काबुल में हमला हुआ था. कुछ हमलावर एक होटल में हथियार लेकर दाखिल होते हुए भी देखे गए थे. इस होटल को चाइनीज होटल कहा जाता है क्योंकि यहां वरिष्ठ चीनी अधिकारी अक्सर आते-जाते रहते हैं. इस हमले के बाद तालिबान ने दावा किया कि इस हमले में कोई विदेशी जख्मी नहीं हुआ लेकिन आज चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि 5 चीनी नागरिक घायल हुए थे.
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार को एक जोरदार ब्लास्ट हुआ था और कुछ हमलावर एक होटल में हथियार लेकर दाखिल होते हुए भी देखे गए थे. दरअसल काबुल के शहर-ए-नवा इलाके के होटल को हमलावरों ने निशाना बनाया था. इस होटल को चाइनीज होटल कहा जाता है क्योंकि यहां वरिष्ठ चीनी अधिकारी अक्सर आते-जाते रहते हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चाइनीज होटल में हुए हमले में पांच चीनी नागरिक घायल हुए. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने इस बारे में जानकारी दी और कहा कि कल अफगानिस्तान के मध्य काबुल में एक होटल पर हुए हमले में पांच चीनी नागरिक घायल हुए थे.
हमलावरों को मौके पर ही किया ढेर
स्थानीय लोगों के मुताबिक होटल परिसर से तेज गोलियों और धमाकों की आवाजें सुनाई दीं थीं. इस हमले में 3 लोगों की मौत हुई और को कल 18 लोगों को घायल बताया गया. बीते दिन स्थानीय पत्रकारों द्वारा कहा गया कि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. तालिबान के राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख सुहैल शाहीन ने कहा कि मरने वाले 3 लोग हमलावर हैं. अफगानी सुरक्षा बलों ने हमलावरों को ढेर कर दिया है.
काबुल में अटैक ने ताज हमले की दिलाई थी याद
जानकारी के मुताबिक हमलावर होटल के अंदर गोलियां चलाते हुए घुसे थे. समाचार एजेंसी एएफपी ने बताया कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के उस होटल में चीनी व्यापारी और अधिकारी अक्सर आते-जाते रहते हैं. अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के वीवीआईपी होटल में हुए आतंकी हमले ने भारत में लोगों को 2008 के मुंबई अटैक की याद दिला दी थी. काबुल में हुए इस होटल के आस-पास वैसा ही मंजर था जैसा कि 2008 में ताज होटल पर हमले के बाद खौफनाक दृश्य था.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









