
काबुल की तरफ तालिबान को बढ़ता देख अमेरिकी दूतावास के अफसरों ने जलाए संवेदनशील दस्तावेज
AajTak
दूतावास के अधिकारियों को संवेदनशील सामग्री के साथ-साथ दूतावास या एजेंसी के लोगो, अमेरिकी झंडे, या अन्य ऐसी सभी वस्तुओं को नष्ट करने का निर्देश दिया गया है, जिनका प्रोपेगेंडा के तहत दुरुपयोग किया जा सकता है.
अफगानिस्तान (Afghanistan) में हालात बिगड़ते जा रहे हैं. तालिबान (Taliban) ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल (Kabul) को चारों ओर से घेर लिया. इसी बीच काबुल में अमेरिकी दूतावास ने अफसरों से इमरजेंसी डिस्ट्रक्शन सर्विस के तहत सभी संवेदनशील दस्तावेजों को नष्ट करने के लिए कहा है.
आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











