
'कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ होगा एक्शन', कर्नाटक में कन्नड़ भाषा विवाद पर बोले CM सिद्धारमैया
AajTak
कन्नड़ भाषा विवाद के मामले में सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि नारायण गौड़ा कन्नड़ नाम वाले बोर्ड लगाने पर विरोध कर रहे हैं. हम उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे, जिन्होंने कानून अपने हाथ में लिया और कानून के खिलाफ गए.
कर्नाटक में भाषा विवाद का जिन्न एक बार फिर बोतल से बाहर आ गया है. ये विवाद तब ज्यादा बढ़ गया जब कर्नाटक रक्षा वेदिके के नारायण गौड़ा गुट के कार्यकर्ताओं ने जल्द से जल्द सभी साइनबोर्डों पर '60 फीसदी कन्नड़' की मांग करते हुए आज हिंसक विरोध प्रदर्शन किया. इस मामले में सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि मुझे नहीं पता कि वे लोग क्या कर रहे हैं, मुझे जानकारी मिली है कि नारायण गौड़ा कन्नड़ नाम वाले बोर्ड लगाने पर विरोध कर रहे हैं. हम उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे, जिन्होंने कानून अपने हाथ में लिया और कानून के खिलाफ गए.
कर्नाटक रक्षा वेदिके के कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के बाद कुछ दुकानदारों ने कन्नड़ भाषा वाले साइनबोर्ड लगा लिए हैं. इसमें करीब 60 फीसदी तक कन्नड़ का इस्तेमाल किया गया है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.










