
कानूनी पचड़े में फंसी करीना कपूर खान, किताब के नाम में लिखा 'बाइबल' शब्द, कोर्ट ने भेजा नोटिस
AajTak
जानकारी के मुताबिक, बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की मुश्किलें बढ़ सकती है. हाई कोर्ट ने करीना को नोटिस जारी किया है. उनकी किताब के टाइटल को लेकर आरोप लगाए गए हैं कि एक्ट्रेस ने किताब के नाम में 'बाइबल' शब्द का इस्तेमाल कर ईसाई समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी एक किताब को लेकर मुश्किलों में फंस गई हैं. एक्ट्रेस ने जुलाई 2021 में अपनी किताब 'करीना कपूर खान्स प्रेग्नेंसी बाइबल' को लॉन्च किया था. अब इस किताब के नाम को लेकर वो कानूनी पचड़े में फंस गई हैं. एक वकील ने किताब के टाइटल में 'बाइबल' शब्द का इस्तेमाल करने पर आपत्ति जताई और एक्ट्रेस के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. ऐसे में करीना को कोर्ट से नोटिस भेजा गया है.
करीना पर लगा ये आरोप
जानकारी के मुताबिक, बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की मुश्किलें बढ़ सकती है. हाई कोर्ट ने करीना को नोटिस जारी किया है. उनकी किताब के टाइटल को लेकर आरोप लगाए गए हैं कि एक्ट्रेस ने किताब के नाम में 'बाइबल' शब्द का इस्तेमाल कर ईसाई समाज की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है. जबलपुर सिविल लाइन निवासी क्रिस्टोफर एंथोनी ने हाई कोर्ट में करीना कपूर खान के खिलाफ मामला दायर कर उनपर आपराधिक मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है.
कोर्ट ने एक्ट्रेस को भेजा नोटिस
क्रिस्टोफर एंथोनी ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि करीना कपूर खान ने सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की मंशा से किताब को लिखा है. किताब के कवर पर 'बाइबल' शब्द का इस्तेमाल आपत्तिजनक है. एंथोनी की याचिका के बाद जस्टिस गुरपाल सिंह अहलूवालिया की सिंगल-जज बेंच ने करीना कपूर खान को नोटिस भेज दिया है. याचिका में किताब एंथोनी ने इस किताब पर बैन लगाने की मांग भी की है. ऐसे में कोर्ट ने किताब बेचने वाले सेलर्स को भी नोटिस भेजा गया है. बताया जा रहा है कि 1 जुलाई को मामले की अगली सुनवाई होना संभावित है.
किस बारे में है किताब?

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.












