
कानपुर: हाईवे पर मिली युवती की सिरकटी न्यूड बॉडी, रेप के बाद हत्या की आशंका
AajTak
कानपुर में एक युवती की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया. मौके से पुलिस को मृतका की कई हड्डियां और टूटे दांत पड़े मिले. डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार ने बताया कि लाश की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा.
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक युवती की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि रेप या गैंगरेप के बाद इस घटना को अंजाम दिया गया होगा. फिर युवती की पहचान छुपाने के बाद उसका गला काट दिया गया. पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत इकट्ठे किए.
जांच के दौरान मौके से पुलिस को मृतका की कई हड्डियां और टूटे दांत पड़े मिले. डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार ने बताया कि गुजैनी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह कानपुर-दिल्ली हाईवे पर महिला की सिर कटा का शव मिला लाश की शिनाख्त के लिए मुखबिरों को एक्टिव किया गया. साथ ही जांच के लिए क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम को लगाया गया है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है.
युवती की सिर कटी लाश मिलने से मचा हड़कंप
शव को देखने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए. मामले की जानकारी मिलते ही कानपुर पुलिस कमिश्नर भी घटनास्थल पर पहुंचे.
पुलिस लाश की शिनाख्त में जुटी
पुलिस का कहना है कि मृतका स्थानीय नहीं है, अगर ऐसा होता तो उसके परिजन अब तक सामने आ चुके होते. एक्सीडेंट और हत्या के एंगल से जांच की जा रही है. जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










