
कानपुर: मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद 6 मरीजों की चली गई रोशनी, CMO ने दिए जांच के आदेश
AajTak
कानपुर में एक नर्सिंग होम के आई कैम्प में मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाने वाले 6 मरीजों की आंख की रोशनी चली गई. कई दिन तक हॉस्पिटल के चक्कर लगाने के बाद मरीजों ने अब सीएमओ से शिकायत की. सीएमओ ने तुरंत जांच के आदेश दिए हैं.
कानपुर में स्वास्थ विभाग की लापरवाही सामने आई है. यहां एक नर्सिंग होम के आई कैम्प में मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाने वाले 6 मरीजों की आंख की रोशनी ही चली गई. उनकी आंख ऐसी खराब हुई कि दिखना ही बंद हो गया. कई दिनों तक हॉस्पिटल के चक्कर लगाने के बाद मरीजों ने अब सीएमओ से शिकायत की. सीएमओ ने तुरंत जांच के आदेश दिए हैं. क्योंकि ये कैम्प सीएमओ की अनुमति के आधार पर DBCS योजना के तहत लगाया गया था.
जानकारी के मुताबिक, शिवराजपुर के रहने वाले इन मरीजों ने 2 नवम्बर को कानपुर साउथ के आराध्या नर्सिंग में लगे निशुल्क आई कैम्प में मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाया था. उनका ऑपरेशन डॉक्टर नीरज गुप्ता ने किया था. ऑपरेशन के बाद हॉस्पिटल के लोग उसी दिन इन सभी को गांव में छोड़ गए थे.
इन मरीजों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद से ही उनकी आंख में दर्द होना शुरू हो गया था. उसके बाद धीरे-धीरे आंख से पानी बहने लगा. फिर दिखना ही बंद हो गया. उन्होंने बताया कि हमारी आंख की रोशनी ही चली गई. हम लोगों ने हॉस्पिटल जाकर इसकी शिकायत की तो हॉस्पिटल वालों ने टेबलट देकर वापस भेज दिया. अब हमने सीएमओ से शिकायत की है.
सरकार से मिलता है फंड बता दें, आराध्या आई हॉस्पिटल में अक्सर आई कैम्प लगाकर ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों का मोतियाबिंद का निशुल्क ऑपरेशन किया जाता है. इसका फंड सरकार से मिलता है. यह कैम्प सीएमओ की अनुमति के आधार पर DBCS योजना के तहत लगाया गया था.
सीएमओ ने की जांच कमेटी गठित मरीजों ने जब कानपुर सीएमओ आलोक रंजन से मिलकर शिकायत की तो उन्होंने पहले इनका कांशीराम हॉस्पिटल में चेकअप करवाया. फिर पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत इसकी जांच के लिए कमेटी गठित कर दी. सीएमओ का कहना है शिवराजपुर के 6 मरीजों की आंख खराब हुई है. मामला बहुत गंभीर है इसकी जांच के लिए कमेटी बनाई गई है. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










