
कानपुर में भर्ती उन्नाव पीड़िता की हालत में सुधार, आईसीयू के बाहर मजिस्ट्रेट की तैनाती
AajTak
कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती पीड़िता को लेकर आज शुक्रवार सुबह एक मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया. अस्पताल के पीआरओ परमजीत सिंह का कहना है कि हम जो ट्रीटमेंट दे रहे हैं उससे लड़की की हालत में सुधार दिख रहा है.
कानपुर में भर्ती उन्नाव पीड़िता की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है. इस केस में एकमात्र जिंदा बची पीड़िता का बयान काफी अहम माना जा रहा है, जिसपर आगे की पूरी जांच टिकी हुई है. इसे देखते हुए अस्पताल के बाहर प्रशासन ने एक डिप्टी एसपी और एक एडिशनल सिटी मजिस्ट्रेट (एसीएम) की तैनाती की है. प्रशासन की कोशिश है कि पीड़िता को होश आते ही उसका बयान दर्ज किया जाए. पीड़िता के इलाज के साथ-साथ प्रशासन सुरक्षा को लेकर पूरी चौकसी बरत रहा है. आईसीयू के बाहर एसीएम और डिप्टी एसपी को तैनात कर दिया गया है जो लगातार चौकसी बरतेंगे. लड़की के बोलने की हालत में आते ही उसका बयान दर्ज किया जाएगा. इसके लिए 24 घंटे मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है. अस्पताल के बारह बारह घंटे की ड्यूटी पर मजिस्ट्रेट तैनात हैं.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











