
कानपुर: पकड़ा गया पाखंडी बाबा, 5 शादियों के बाद भी 32 लड़कियों से करता था चैटिंग
AajTak
पुलिस ने इस बाबा की जांच की तो पता चला कि शादी डॉट कॉम के जरिए वो लड़कियों से चैटिंग कर रहा था. हर लड़की को वो अपनी अलग-अलग जानकारी देता था. किसी को टीचर तो किसी को व्यापारी बताकर लड़कियों को अपनी जाल में फंसा रहा था. कुछ लड़कियों को इस कथित बाबा ने तांत्रिक तो कुछ और लड़कियों को मौलवी बनकर धोखा दिया.
कानपुर में एक ढोंगी बाबा की ऐसी करतूत सामने आई है जिसे जानकर आप दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे. इस कथित बाबा ने सोशल मीडिया के जरिए झांसा देकर पांच अलग-अलग लड़कियों से शादी रचा ली और छठी शादी करने की तैयारी में था लेकिन उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया. पुलिस ने इस बाबा की जांच की तो पता चला कि शादी डॉट कॉम के जरिए वो लड़कियों से चैटिंग कर रहा था. हर लड़की को वो अपनी अलग-अलग जानकारी देता था. किसी को टीचर तो किसी को व्यापारी बताकर लड़कियों को अपनी जाल में फंसा रहा था. कुछ लड़कियों को इस कथित बाबा ने तांत्रिक तो कुछ और लड़कियों को मौलवी बनकर धोखा दिया. कानपुर पुलिस के मुताबिक इस बाबा के ढोंग का खुलासा उस वक्त हुए जब उसकी पांचवी पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई. पुलिस के मुताबिक शादी डॉट कॉम पर टीचर, व्यापारी, तांत्रिक, मौलवी बनकर आरोपी लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












