कानपुर: छेड़खानी से परेशान नाबालिग लड़की फंदे पर लटकी मिली, दो आरोपी गिरफ्तार
AajTak
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में छेड़छाड़ से परेशान एक नाबालिग लड़की ने खुदकुशी कर ली. परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला लड़का उनकी बेटी को परेशान करता रहता था. जिसके चलते उनकी बेटी को यह कदम उठाना पड़ा. वहीं पुलिस ने 15 साल के लड़के के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में छेड़छाड़ से परेशान एक नाबालिग लड़की ने खुदकुशी कर ली. परिजनों का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला लड़का उनकी बेटी को परेशान करता रहता था. जिसके चलते उनकी बेटी को यह कदम उठाना पड़ा. वहीं पुलिस ने 15 साल के लड़के के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. (फोटो- रंजय सिंह) पीड़ित पिता का आरोप है कि जब वो बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ की रिपोर्ट लिखाने थाने गए तो पुलिस ने उन्हें थाने से डांट डपट कर भगा दिया, जब वे घर पहुंचे तो बेटी उन्हें फंदे से लटकती मिली. परिजनों का आरोप है कि पड़ोस के लड़कों ने ही उनकी बेटी को मारा है. इस घटना के वक्त लड़की के पिता थाने में थे.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









