
कानपुर: घर छोड़कर गई पत्नी भतीजी की शादी में दिखी तो गुस्साए पति ने कर दी हत्या, थाने पहुंच किया सरेंडर
AajTak
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. इसके बाद वह खुद ही थाने पहुंच गया और सरेंडर कर दिया. शख्स ने बताया कि पत्नी बार घर छोड़कर चली गई थी.
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक शख्स ने पत्नी की हत्या कर दी. इसके बाद वह खुद ही थाने पहुंच गया और सरेंडर कर दिया. शख्स ने बताया कि पत्नी घर छोड़कर चली गई थी जिसकी वजह से उसकी बहुत बेइज्जती हुई. वह लोगों से नजरें नहीं मिला पा रहा था इसलिए उसने पत्नी को सिलबट्टे से पीट-पीटकर मार डाला. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई. पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मामला कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र का है. यहां के गांव रास्तपुर का रहने वाला रफीक शराब का आदी है. शराब की बुरी लत के कारण आए दिन उसका पत्नी से झगड़ा होता था जिसकी वजह से पत्नी उसे छोड़कर मायके चली जाती थी. कुछ दिन पहले ही शराब की वजह से दोनों में झगड़ा हुआ जिसके बाद पत्नी चुपचाप बड़े बेटे नफीस को लेकर अपने मायके घाटमपुर चली गई थी. पत्नी के इस तरह घर से जाने से रफीक को लगा कि पत्नी किसी दूसरे शख्स के साथ भाग गई है. इस शक की वजह से वह परेशान रहने लगा. बीते दिन रफीक की भतीजी की शादी थी. इस शादी में शामिल होने के लिए रफीक की पत्नी मायके से बेटे के साथ रास्तपुर गांव आ गई. पत्नी को देख रफीक फिर से पत्नी से झगड़ने लगा.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











