
कांतारा विवाद में फंसे रणवीर सिंह, चावुंडी दैवा परंपरा का अपमान करने के आरोप में दर्ज FIR
AajTak
रणवीर सिंह के खिलाफ कांतारा के दैवा सीन की नकल को लेकर बेंगलुरु में FIR दर्ज की गई है. उनपर हिंदू धार्मिक भावनाएं आहत करने और चावुंडी देवा परंपरा के अपमान का आरोप लगा है. जानें पूरा मामला.
धुरंधर एक्टर रणवीर सिंह बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं. कुछ महीने पहले एक्टर रणवीर सिंह को ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा: ए लीजेंड – चैप्टर 1 के दैवा सीन की नकल करते देखा गया था. एक पब्लिक प्रोग्राम में ऐसा करने पर उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. अब रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.
बेंगलुरु में रणवीर सिंह के खिलाफ FIR
रणवीर सिंह पर हिंदू धार्मिक भावनाओं और कर्नाटक के तटीय इलाकों की चावुंडी दैवा परंपरा का अपमान करने का आरोप लगाया गया है. उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196, 299 और 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है. यह शिकायत बेंगलुरु के वकील प्रशांत मेथल ने दर्ज कराई है.
FIR में क्या कहा गया?
एफआईआर के मुताबिक, यह कथित घटना 28 नवंबर 2025 को गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के दौरान हुई थी. शिकायतकर्ता का आरोप है कि रणवीर सिंह ने मंच पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और ऐसा अभिनय किया, जिससे दैवा परंपरा के पवित्र तत्वों का मजाक उड़ाया गया.
शिकायत में कहा गया है कि रणवीर ने पंजुरली और गुलिगा दैवा से जुड़े भाव-हावभाव की नकल की और उन्हें भद्दे, हास्यास्पद और अपमानजनक तरीके से पेश किया. इसके अलावा, आरोप है कि रणवीर ने चावुंडी दैवा को 'महिला भूत' कहा. शिकायतकर्ता के अनुसार, चावुंडी दैवा कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में पूजनीय रक्षक देवी मानी जाती हैं, जो दिव्य स्त्री शक्ति का प्रतीक हैं. उन्हें भूत कहना धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.











