
कांग्रेस से BJP में आए इस नेता को गृह मंत्रालय ने दी X कैटेगरी की सुरक्षा
AajTak
कांग्रेस से बीजेपी में शामिल होने वाले नेता कृपाशंकर सिंह को बीजेपी ने X कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है. अब उनके साथ 3 जवान रहेंगे. बता दें कि ये फैसला उनकी सुरक्षा कारणों से लिया गया है.
मुंबई में BMC के चुनाव इसी साल सितंबर बाद होंगे. लेकिन चुनाव से पहले उठापटक शुरू हो गई है. कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी का दामन थामने वाले कृपा शंकर सिंह को गृह मंत्रालय ने X कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है. अब कृपाशंकर की सुरक्षा में 3 जवान तैनात रहेंगे. बता दें कि कृपाशंकर सिंह को ये सुरक्षा IB की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के बाद दी गई है.
महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों के प्रमुख नेता और राज्य में कांग्रेस प्रमुख रहे कृपाशंकर सिंह कुछ समय पहले बीजेपी में शामिल हो गए थे. इसके बाद बीजेपी ने उन्हें बड़ जिम्मेदारी सौंपी थी. भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें नॉर्थ इंडियन सेल (North Indian Cell) का इंचार्ज बनाया था. इसके बाद IB की ओर से एक रिपोर्ट जारी की गई थी. जिसमें कृपाशंकर सिंह की सुरक्षा को लेकर खतरा बताया गया था.
इसके बाद गृह मंत्रालय ने उनकी सुरक्षा के मद्देनजर VIP सुरक्षा देने का फैसला लिया है. लिहाजा उन्हें X कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है. इसमें इस श्रेणी में 3 सुरक्षा गार्ड तैनात रहेंगे. इसमें एक PSO (व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारी) होता है. देश में कई लोगों को एक्स श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है. इस सुरक्षा में कोई कमांडो शामिल नहीं होता है. तीन शिफ्ट में एक-एक PSO साथ चलते हैं.
बता दें कि कृपाशंकर सिंह ने सितंबर 2019 में ही कांग्रेस छोड़ दी थी. उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार के अनुच्छेद 370 को हटाए जाने का समर्थन किया था. इतना ही नहीं, उन्होंने 2019 के महाराष्ट्र विधान चुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार भी नहीं किया था. वह कालिना विधानसभा सीट से 3 बार विधायक भी रह चुके हैं. उन्होंने बीजेपी में शामिल होने से पहले कहा था कि मैंने अनुच्छेद 370 को लेकर कांग्रेस पार्टी छोड़ी थी.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






