
कांग्रेस-शिवसेना में ठनी, 'सामना' में लिखा- नाना पटोले स्पीकर होते तो नहीं गिरती MVA सरकार
AajTak
शिवसेना (UBT) के मुखपत्र सामना में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया छपी है. सामना में लिखा गया है कि नाना पटोले अगर स्पीकर बने रहते तो शिंदे गुट को शांत किया जा सकता था. इस पर कांग्रेस ने कहा कि शिवसेना (UBT) को गठबंधन सहयोगियों के आंतरिक फैसलों को सम्मान करना चाहिए.
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले पर की गई टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी ने शिवसेना (UBT) गुट पर तीखी प्रतिक्रिया की है. शिवसेना (UBT) के मुखपत्र सामना ने राज्य कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को महाराष्ट्र में एमवीए सरकार के पतन के लिए काफी हद तक जिम्मेदार ठहराया था.
कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंडे ने कहा कि शिवसेना की ओर से इस तरह की टिप्पणी करना सही नहीं है और गठबंधन सहयोगी के रूप में उन्हें कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए आंतरिक फैसलों का सम्मान करना चाहिए.
पार्टी प्रवक्ता ने कहा, 'कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफे पर 'सामना' में की जा रही आलोचना उचित नहीं है. नाना पटोले ने जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लिया. इस्तीफा देने का फैसला कांग्रेस की तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनियाजी गांधी की सलाह पर लिया गया था. शिवसेना को सहयोगी दल के फैसले का सम्मान करना चाहिए जो गठबंधन का मूल नियम है.'
कांग्रेस नेता ने कहा कि शिवसेना में लिखा गया है कि अगर नाना पटोले विधानसभा अध्यक्ष बने रहते तो अगली घटना टल जाती, राजनीति में इस 'अगर-तो' का कोई मतलब नहीं है. यह कहना भी सही नहीं है कि विधानसभा अध्यक्ष पद से नाना पटोले का इस्तीफा ही एकमात्र कारण है, जिससे एमवीए सरकार मुश्किल में आ गई. कांग्रेस पार्टी को क्या निर्णय लेना चाहिए, यह कांग्रेस पार्टी का आंतरिक मामला है.
सामना में शिवसेना (UBT) ने क्या लिखा?
'सामना' में लिखा गया था कि नाना पटोले ने जल्दबाजी में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. इससे एमवीए में परेशानी हुई क्योंकि अगर नाना सदन के स्पीकर के रूप में रहते तो शिंदे गुट द्वारा विद्रोह को शांत किया जा सकता था. संपादकीय में कहा गया है कि नाना पटोले का इस्तीफा एमवीए सरकार की परेशानी की मुख्य वजह थी.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












