
'कांग्रेस में परिवारवाद, इसलिए शरद पवार को नहीं बनने दिया प्रधानमंत्री,' NDA सांसदों से बोले PM मोदी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को महाराष्ट्र के एनडीए सांसदों के साथ बैठक में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस की 'वंशवादी राजनीति' के कारण एनसीपी प्रमुख शरद पवार को प्रधानमंत्री बनने का मौका नहीं मिल सका. पीएम ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की, जब एनसीपी में बगावत हुई है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को महाराष्ट्र के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सांसदों के साथ बैठक की और विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली. पीएम ने NDA सांसदों को 2024 के चुनाव में जीत का मंत्र दिया. उन्होंने कांग्रेस, एनसीपी, शिवसेना (UBT) पर भी निशाना साधा और वंशवाद का आरोप लगाया. PM मोदी ने कहा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार को कांग्रेस की 'वंशवादी राजनीति' के कारण प्रधानमंत्री बनने का मौका नहीं मिला.
प्रधानमंत्री मोदी की यह टिप्पणी पिछले महीने एनसीपी में बगावत के बाद आई है. 2 जुलाई को अजित पवार और पार्टी के आठ अन्य विधायक एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गए थे. अजित ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. इस महीने की शुरुआत में शरद पवार ने पुणे में तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में पीएम मोदी के साथ मंच साझा किया था. पवार की उपस्थिति ने विपक्ष के बीच हलचल पैदा कर दी थी. खासकर तब जब एनसीपी I.N.D.I.A ग्रुप का हिस्सा है.
'भाई-भतीजावाद के कारण प्रतिभाशाली लोगों को आगे नहीं बढ़ने दिया'
सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के एनडीए सांसदों के साथ बैठक के दौरान यह भी कहा कि कांग्रेस और शरद पवार ने भाई-भतीजावाद के कारण कई प्रतिभाशाली लोगों को आगे नहीं बढ़ने दिया. मोदी ने कहा, जब मैं पीएम बनने के बाद राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से मिलने गया तो उन्होंने कहा कि पहली बार हुआ कि आपकी पार्टी ने आपको पीएम उम्मीदवार घोषित किया और आपके नाम पर पूर्ण बहुमत मिला.
'हमारे लिए सत्ता नहीं, साथ जरूरी...', NDA सांसदों की बैठक में बोले PM मोदी
'सत्ता गठबंधन में रही शिवसेना और आलोचना करती रही'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










