
कांग्रेस ने G-23 गुट का मुद्दा दबाया, राजस्थान में 'ऑल इज वेल' का संदेश... CWC में फेरबदल के मायने
AajTak
कांग्रेस में शीर्ष निर्णय लेने वाली संस्था यानी सीडब्ल्यूसी में रविवार को बड़ा फेरबदल हुआ है. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, शशि थरूर समेत 39 सदस्यों को कांग्रेस कार्य समिति में शामिल किया है. CWC में पायलट को शामिल करके पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा संदेश दिया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पायलट के बीच तनाव को कम करने की कोशिश की गई है.
कांग्रेस ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की नई टीम का ऐलान कर दिया गया है. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आखिरकार राजस्थान गतिरोध को खत्म करने में कामयाब रहे हैं. उन्होंने सचिन पायलट को CWC में शामिल कर राजस्थान में ऑल इज वेल का संदेश दे दिया है. चूंकि राजस्थान में अगले कुछ महीने बाद (नवंबर-दिसंबर 2023) विधानसभा चुनाव हैं. उसके बाद सचिन का AICC महासचिव बनना तय है.
पार्टी की कोशिश है कि चुनावी राज्य राजस्थान में शानदार वापसी की जाए और चुनावी विश्लेषकों को चौंका दिया जाए. हालांकि, ऐसा होता है तो सचिन एक बार फिर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को हटाकर खुद को सीएम बनाने की लामबंदी कर सकते हैं.
'खड़गे ने मनाया और पायलट को दी जिम्मेदारी'
पिछले कई हफ्तों और महीनों से खड़गे राजस्थान में टकराव खत्म करने और शांति स्थापित करने के लिए जूझ रहे थे. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने धुर विरोधी (पायलट) को प्रदेश अध्यक्ष या उप मुख्यमंत्री बनाए जाने के लिए तैयार नहीं थे. वहीं, खड़गे की योजना में सचिन को एक ऐसी संपत्ति के रूप में देखा जा रहा है, जिसकी उपयोगिता राजस्थान से बाहर तक फैली हुई है. जबकि सचिन कथित तौर पर गृह राज्य (राजस्थान) में एक बड़ी भूमिका चाहते थे. ऐसे में खड़गे लगभग एक अभिभावनक की तरह आगे आए और उनसे (पायलट) राजस्थान के बाहर एक भूमिका पर विचार करने का आग्रह किया.
'जब वो भूत, इस भूत को देखेगा तो वो भाग जाएगा...' सोनिया गांधी के 10 जनपथ आवास से जुड़े हैरान करने वाले किस्से
'G-23 गुट के नेताओं को भी मिली तरजीह'

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






