
कांग्रेस ने बिहार की इन 10 सीटों पर किया दावा, कैसे सुलझेगी INDIA गठबंधन में सीट शेयरिंग की गुत्थी?
AajTak
कांग्रेस ने बिहार की 10 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा किया है. कांग्रेस ने इन 10 सीटों की लिस्ट आरजेडी को सौंप दी है. इनमें कुछ सीटें ऐसी भी हैं जिन्हें लेकर जेडीयू और आरजेडी, दोनों ही पार्टियां दावा कर रही हैं. ऐसे में बिहार की 40 सीटों को लेकर सीट शेयरिंग की गुत्थी कैसे सुलझेगी?
लोकसभा चुनाव करीब है और विपक्षी गठबंधन में सीट शेयरिंग की कवायद भी अब रफ्तार पकड़ती नजर आ रही है. दिल्ली में मंथन का दौर चल रहा है और नजरें इसी बात पर टिकी हैं कि बिहार जैसे राज्यों में सीटों की गुत्थी कैसे सुलझेगी? अलग-अलग राज्यों में लोकसभा सीटों को लेकर कांग्रेस के अपने दावे हैं. बिहार में कांग्रेस ने जिन सीटों पर दावा किया है, उसे देखते हुए अब यह कहा जा रहा है कि सीट शेयरिंग की गुत्थी लालू यादव और नीतीश कुमार की सहमति के बगैर सुलझती नहीं दिख रही.
बिहार में लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर रविवार को दिल्ली में कांग्रेस और आरजेडी नेताओं की पहली बैठक हुई थी. इस बैठक में आरजेडी की तरफ से सांसद मनोज झा शामिल हुए थे. मनोज झा की मुकुल वासनिक के आवास पर कांग्रेस नेताओं के साथ सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत हुई थी. इस बैठक के बाद मनोज झा ने इशारों में संकेत दिए थे कि बातचीत सार्थक रही लेकिन अब कांग्रेस से सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 10 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए दावा किया है. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने उन 10 लोकसभा सीटों की लिस्ट भी आरजेडी को सौंपी है. कहा जा रहा है कि आरजेडी अब इसे लेकर जेडीयू से बातचीत करेगी.
कांग्रेस ने इन सीटों पर किया दावा
सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने जिन 10 लोकसभा सीटों पर दावा किया है, उनमें किशनगंज और कटिहार के साथ ही सासाराम, सुपौल, पूर्णिया, समस्तीपुर सीट शामिल है. कांग्रेस ने औरंगाबाद, मधुबनी, नवादा और बेतिया लोकसभा सीट पर भी दावा किया है. इनमें से कुछ सीटों पर जबरदस्त पेच है. कटिहार लोकसभा सीट पर आरजेडी और जेडीयू, इंडिया गठबंधन के दोनों बड़े घटक दल भी दावा कर रहे हैं. फिलहाल, यह सीट जेडीयू के पास है. नवादा, मधुबनी और औरंगाबाद सीट पर भी कमोबेश यही हालात हैं. बेतिया सीट पर भी कांग्रेस के दावे को आरजेडी और जेडीयू कबूल करेंगे? इसे लेकर संशय है.
ये भी पढ़ें- बिहार में किस आधार पर 9 सीटें मांग रही कांग्रेस? पिछली बार 7.9% वोट लेकर जीती थी एक सीट
जेडीयू नहीं करेगी कांग्रेस से सीधी बात

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.









