
कांग्रेस ने प्राण प्रतिष्ठा को बताया बीजेपी का कार्यक्रम, कहा- धार्मिक अनुष्ठान साधु-संतों का काम
AajTak
जहां बीजेपी एक तरफ राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों में जुटी हुई है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस लगातार बीजेपी पर हमले कर रही है. कांग्रेस ने कहा है कि अयोध्या में कोई धार्मिक कार्यक्रम नहीं बल्कि राजनीतिक आयोजन हो रहा है.
अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा की आध्यात्मिक तैयारियां जोरों पर चल रही है. सरकार इस ऐतिहासिक आयोजन को कामयाब बनाने में जोर-शोर से लगी है. वहीं दूसरी तरफ रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा पर राजनीति के हवन-कुंड में बयानों की आहूति भी खूब डाली जा रही है. बयानबाजी का सिलसिला थम ही नहीं रहा है. कांग्रेस द्वारा प्राण प्रतिष्ठा समारोह के न्योते को ठुकराने के बाद बीजेपी पूछ रही है कि मजार पर जाने में संकोच नहीं तो मंदिर से परहेज क्यों?
कांग्रेस का सरकार पर हमला
अब कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेस करते हुए कहा है कि सरकार कौन होती है वीवीआईपी पर निर्णय लेने वाली? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि विज्ञापन में भगवान राम को उंगली पकड़ाकर चलाने वाले आप कौन हैं, क्या आप भगवान से ऊपर हैं? उन्होंने कहा कि यह कोई धार्मिक कार्यक्रम नहीं है बल्कि एक राजनीतिक आयोजन है. कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि धर्म; व्यक्तिगत आस्था का मामला है और धार्मिक अनुष्ठानों में संबंधित नियमों को ध्यान में रखना चाहिए.
बीजेपी ने किया बांटने का काम- कांग्रेसट सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, 'चारों शंकराचार्यों का कहना है कि धार्मिक अनुष्ठानों को करने का तरीका और विधि धार्मिक लोगों पर छोड़ देना चाहिए. राम राज्य में 44% की बेरोजगारी की दर आई है तो राम राज्य में तो नौकरी मिलनी चाहिए...? धार्मिक अनुष्ठानों का काम है वो हमारे साधु, संतो को करना चाहिए लेकिन ये बीड़ा भाजपा ने उठा लिया है. भाजपा ने देश को बांटा है लेकिन अब सनातन धर्म को संप्रदाय में बांटने का काम भाजपा ने किया है. 15 तारीख को सभी कांग्रेस नेता वहा मंदिर के दर्शन करने जा रहे हैं लेकिन हम 22 को राजनीतिक कार्यक्रम मे नहीं जाएंगे.'
11 हजार से ज्यादा VIP मेहमान अयोध्या पहुंचेंगे
बता दें, 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है. उद्घाटन की तैयारी अब अंतिम चरण में है. इस बीच एक ओर जहां श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट लगातार तैयारी की जानकारी साझा कर रहा है, वहीं राम मंदिर के इस महायज्ञ में देश का हर राम भक्त अपनी आहुति अर्पित कर रहा है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







