
कांग्रेस के बाद अब TMC के मुखपत्र ने जापान के पूर्व PM शिंजो आबे की हत्या को अग्निपथ स्कीम से जोड़ा
AajTak
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या को टीएमसी के मुखपत्र जागो बांग्ला ने केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना से जोड़ा है. दरअसल, जिस सिरफिरे ने शिंजो की गोली मारकर जान ली है, वह कभी जापान की सेना में शामिल था.
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के बाद दुनियाभर के लोग हैरान हैं. जिस देश में गन कल्चर न के बराबर है, वहां एसी घटना सन्न कर देने वाली है. लेकिन इसे लेकर भारत में राजनीति शुरू हो गई है. दरअसल, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बाद अब तृणमूल कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए शिंजो आबे की हत्या को अग्निपथ योजना से जोड़ दिया है.
TMC के मुखपत्र 'जागो बांग्ला' ने में प्रकाशित एक खबर में कहा गया है कि शिंजो आबे की हत्या एक पूर्व जापानी रक्षाकर्मी ने की है, जिसे पेंशन नहीं मिल रही थी. दरअसल, जिस सिरफरे यामागामी ने पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारी है, वह जापान मेरिटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (JMSDF) का पूर्व सदस्य है. इस फोर्स का काम जापान के समुद्री तटों की सुरक्षा करना है. शिंजो आबे को शुक्रवार को पश्चिमी जापान में चुनाव प्रचार के दौरान गोली मारी गई थी. गोली लगने के साढ़े पांच घंटे बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
TMC ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप
वहीं TMC ने जापानी समुद्री आत्मरक्षा बलों की तुलना भारत की केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना से की है. इसमें आरोप लगाया गया है कि मोदी सरकार युवाओं को अल्पावधि के लिए सेना में नियुक्त करना चाहती है और उन्हें 4 साल बाद पेंशन और अन्य सेवानिवृत्ति का लाभ दिए बिना ही निकालना चाहती है. टीएमसी के मुखपत्र 'जागो बांग्ला' की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हत्यारे ने अबे को इसलिए निशाना बनाया क्योंकि वह बेरोजगार था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 3 साल की सेवा के बाद यामागामी की नौकरी चली गई थी. वह बेरोजगार था और उसे कोई पेंशन नहीं मिल रही थी.
कांग्रेस और सपा ने भी जोड़ा था कनेक्शन
इससे पहले समाजवादी पार्टी के एक नेता ने इस घटना को अग्निवीर स्कीम से जोड़ते हुए कहा था कि इस हत्या के लिए जिम्मेदार पेंशन न पाने वाला सेना का एक व्यक्ति है. वहीं कांग्रेस के भी एक राष्ट्रीय नेता ने कहा था कि शिंजो आबे को गोली मारने वाला शख्स यामागामी जापान की JMSDF यानी बिना पेंशन वाली सेना में काम कर चुका था. इन प्रतिक्रियाओं पर बीजेपी ने कड़ी नाराजगी जताई थी.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








