
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: दिग्विजय से 'डरे' गांधी परिवार के लिए मजबूरी का नाम मल्लिकार्जुन?
AajTak
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में अशोक गहलोत के बाहर होने और दिग्विजय सिंह के चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे की एंट्री हुई है. कांग्रेस हाईकमान से हरी झंडी मिलने के बाद खड़गे चुनाव लड़ने लिए मैदान में उतरे हैं. जिसके बाद दिग्विजय सिंह ने अपने कदम पीछे खींच लिए हैं. इस तरह से कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव अब शशि थरूर बनाम मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच होगा.
अशोक गहलोत का नाम हटने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद के दावेदारों में दिग्विजय सिंह और शशि थरूर ही मैदान में बचे थे. दिग्विजय ने केरल से दिल्ली आकर नामांकन पत्र भी ले लिया था और उनके प्रस्तावों की लिस्ट भी तैयार थी. ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष के लिए पूर्व मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोनिया गांधी से मिलने के बाद चुनावी मैदान में उतरने के लिए ताल ठोका, जिसके बाद दिग्विजय ने अपने कदम पीछे खींच लिए हैं. इस तरह से खड़गे भले ही छुपे रुस्तम साबित हुए, लेकिन सवाल उठता है कि क्या दिग्विजय के चुनाव लड़ने के ऐलान से गांधी परिवार 'डर' गया था.
कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के तौर पर मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम पार्टी के विचार-मंथन सत्र के दौरान सामने आया, जब अशोक गहलोत दौड़ से बाहर हो गए. सीएम गहलोत ने सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद गुरुवार को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए घोषणा की है कि वह कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ेंगे. वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष के लिए कई नाम सामने आए, जिनमें दिग्विजय सिंह से लेकर मुकुल वासनिक और कुमारी शैलजा तक शामिल थे.
दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए भारत जोड़ो यात्रा छोड़कर दिल्ली आ गए थे. चुनाव लड़ने के लिए बकायदा नामांकन पत्र भी ले लिया था और चुनाव लड़ने का दम भर रहे थे. मध्य प्रदेश में उनके करीबी नेताओं की लिस्ट भी सामने आ गई थी, जो नामांकन के लिए उनके प्रस्तावक बनने को तैयार थे. ऐसे में आखिर क्या वजह रही कि दिग्विजय सिंह खड़गे के खिलाफ चुनाव लड़ने से पीछे हट गए.
दिग्विजय सिंह ने कहा कि खड़गे हमारे पुराने साथी और वरिष्ठ सहयोगी हैं. ऐसे में हमने फैसला किया है कि हम उनके खिलाफ चुनाव नहीं लड़ेंगे. दिग्विजय भले ही ये बात कह रहे हैं लेकिन सियासी तौर पर यह बात किसी को भी पच नहीं रही है. दिग्विजय एक जनाधार वाले नेता हैं और संगठन का लंबा अनुभव है. इतना ही नहीं वो अपने स्टैंड पर कायम रहने वाले नेताओं में शुमार होते हैं लेकिन उनकी छवि मुस्लिम परस्त और हिंदू विरोधी नेता के तौर बन गई है. ऐसे में गांधी परिवार के लिए अध्यक्ष पद पर दिग्विजय को स्वीकार करना आसान नहीं था.
राजस्थान के सियासी घटनाक्रम और गहलोत से कांग्रेस हाईकमान का विश्वास टूटने के बाद खड़गे पार्टी अध्यक्ष पद के लिए पहली पसंद बनकर उभरे. गहलोत के मैदान छोड़ते ही मल्लिकार्जुन खड़गे ने ताल ठोक दी है. खड़गे कर्नाटक से आते हैं और दलित समुदाय से हैं. वो जमीनी नेता रहे हैं और लंबा सियासी अनुभव है. छात्र राजनीति से आए खड़गे ने मजदूरों के हक लंबी लड़ाई लड़ी और 8 बार विधायक और तीन बार सांसद बने.
खड़गे राज्य से लेकर केंद्र तक में मंत्री रहे और नेता प्रतिपक्ष के तौर पर संसद में भूमिका निभाई है. कांग्रेस के लिए सियासी और क्षेत्रीय समीकरण के लिहाज से भी खड़गे फिट बैठते हैं. माना जा रहा है कि कांग्रेस उनके जरिए दलित कार्ड खेलने की कवायद में हैं. दलित समाज से आने वाले खड़गे को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाकर देश भर में सियासी संदेश देने की रणनीति है तो दक्षिण से लेकर उत्तर तक को साधने का दांव.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



