
कहीं MLA से संपर्क नहीं, तो कहीं फोन स्विचऑफ... फ्लोर टेस्ट से पहले बिहार में क्या हो रहा? 10 बड़े अपडेट्स
AajTak
फ्लोर टेस्ट से ठीक पहले की ये रात बिहार में राजनीतिक तौर पर बड़ी हलचल वाली रही है. इस दौरान नेताओं की आवा-जाही जारी रही, बयानबाजी चलती रही, आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चला और इसी के साथ 'हम जीतेंगे' वाला दम भरते भी तीनों ही दल दिखाई दिए.
बिहार विधानसभा में आज नीतीश सरकार के लिए अग्नि परीक्षा का दिन है. हालांकि बीती जनवरी में जब उन्होंने राजद का साथ छोड़कर NDA में शामिल होने का फैसला लिया था और फिर से एक बार सीएम पद की शपथ ली थी, तब ये गेम बहुत आसान सा दिख रहा था. आसान इसलिए, क्योंकि बिहार में सरकार बनाने के लिए बहुमत का जो आंकड़ा किसी दल या गठबंधन के पास होना चाहिए, NDA के पास वो संख्या उससे ज्यादा ही थी.
फ्लोर टेस्ट में 'खेला' के आसार जैसे ही फ्लोर टेस्ट को सिर्फ एक दिन बचे थे, तो बना-बनाया गेम बदलने लगा और कयास लग रहे हैं कि बिहार में 'खेला' होने जा रहा है. 'खेला' इसलिए क्योंकि अचानक ही NDA में शामिल HAM के मुखिया पूर्व सीएम जीतन राम मांझी का फोन नहीं लग रहा है. सूत्र बता रहे हैं कि देर रात तक NDA के 8 विधायकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है. सूत्रों के मुताबिक जेडीयू के 5 और बीजेपी के 3 विधायक संपर्क में नहीं थे. पहले ये संख्या 6 थी, फिर 8 हो गई. सूत्रों के मुताबिक 8 विधायक कम होने के बाद नीतीश कोई भी बड़ा फैसला ले सकते हैं.
बिहार की राजनीति में रातभर रही हलचल उधर, जीतनराम मांझी का फोन भी रात 10 बजे के आसपास स्विच ऑफ हो गया. उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है. वहीं, बीजेपी नेता नित्यानंद राय जीतनराम मांझी के आवास पर पहुंचे. एक ओर जहां आरजेडी ने दावा किया है कि बहुमत परीक्षण से पहले खेला होगा, वहीं कांग्रेस दावा कर रही है नीतीश सरकार गिरेगी. राजद भी बौखलाई हुई है क्योंकि देर रात पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के आवास पर दो बार बिहार पुलिस पहुंची. फ्लोर टेस्ट से ठीक पहले की ये रात बिहार में राजनीतिक तौर पर बड़ी हलचल वाली रही है. इस दौरान नेताओं की आवा-जाही जारी रही, बयानबाजी चलती रही, आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चला और इसी के साथ 'हम जीतेंगे' वाला दम भरते भी तीनों ही दल दिखाई दिए. आधी रात में क्या-क्या हुआ हर घटनाक्रम पर एक नजर-
1. जीतन राम का फोन हुआ स्विच ऑफ, NDA के आठ विधायक संपर्क से कटे फ्लोर टेस्ट से पहले रविवार को जेडीयू के विधानमंडल की बैठक हुई. इसमें सभी 45 विधायक नहीं पहुंचे. जेडीयू के 4 विधायक बीमा भारती, सुदर्शन, दिलीप राय और रिंकू सिंह मीटिंग में शामिल नहीं हुए. इतना ही नहीं, जेडीयू विधायक बीमा भारती, सुदर्शन और दिलीप राय के मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहे हैं. इन विधायकों के अलावा डॉ. संजीव भी मीटिंग में नहीं पहुंचे. लेकिन वह पटना से बाहर हैं, इसे लेकर उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से बात की है. उधर, जीतनराम मांझी का फोन भी रात 10 बजे के आसपास स्विच ऑफ हो गया. उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है. वहीं, बीजेपी नेता नित्यानंद राय जीतनराम मांझी के आवास पर पहुंचे. एक ओर जहां आरजेडी ने दावा किया है कि बहुमत परीक्षण से पहले खेला होगा, वहीं कांग्रेस दावा कर रही है नीतीश सरकार गिरेगी.देर रात तक NDA के 8 विधायकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है. सूत्रों के मुताबिक जेडीयू के 5 और बीजेपी के 3 विधायक संपर्क में नहीं हैं.
फ्लोर टेस्ट में साथ देने के लिए प्रतिबद्ध नहीं मांझीः सूत्र सूत्रों के अनुसार सामने आया है कि, जीतन राम मांझी फ्लोर टेस्ट में नीतीश सरकार को समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध नहीं हैं. मांझी खेमे का दावा है कि उन्होंने केवल स्पीकर को हटाने के लिए मतदान के समय सरकार का समर्थन करने का वादा किया है और फ्लोर टेस्ट में सरकार का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध नहीं हैं.
2. विधायक चेतन आनंद को अगवा किए जाने की हुई शिकायत आरजेडी विधायक चेतन आनंद को लेकर पटना पुलिस के पास शिकायत की गई थी की उन्हें किडनैप करके तेजस्वी के आवास पर रखा गया है. इसके बाद पुलिस इसकी जांच करने पहुंची थी, लेकिन यहां, चेतन आनंद ने पुलिस से कहा कि वो अपनी मर्जी से यहां हैं. इसके बाद पुलिस वापस लौट गई थी. इसके बाद आधी रात बीतते-बीतते एक बार फिर पुलिस तेजस्वी आवास पर पहुंच गई.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






