
कहीं 220 तो कहीं 720 रुपये है मजदूर की दिहाड़ी, केरल नंबर-1, गुजरात-MP सबसे पीछे
AajTak
आरबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक 2021-22 में खेतीहर मजदूरों की दिहाड़ी का राष्ट्रीय औसत 323.2 रुपये था. मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में खेतीहर मजदूरों की दिहाड़ी 217.8 रुपये मिली जबकि, गुजरात में ये 220.3 रुपये रही. वहीं, केरल में ग्रामीण खेतीहर मजदूरों को 726.8 रुपये की दिहाड़ी मिली.
भारत में हर 12 मिनट में एक दिहाड़ी मजदूर आत्महत्या कर लेता है. कई बार आत्महत्या की वजह आर्थिक तंगी ही रहती है. आरबीआई की नई रिपोर्ट मजदूरों की दिहाड़ी को लेकर कई खुलासे करती है. 2021-22 के आंकड़े बताते हैं कि मजदूरों को दिहाड़ी देने में गुजरात और मध्य प्रदेश जैसे राज्य सबसे पीछे हैं, जबकि केरल ऐसा राज्य है जहां मजदूरों की दिहाड़ी सबसे ज्यादा है.
आरबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक 2021-22 में खेतीहर मजदूरों की दिहाड़ी का राष्ट्रीय औसत 323.2 रुपये था. मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में खेतीहर मजदूरों की दिहाड़ी 217.8 रुपये मिली जबकि, गुजरात में ये 220.3 रुपये रही. दूसरी ओर, केरल में ग्रामीण खेतीहर मजदूरों को 726.8 रुपये की दिहाड़ी मिली. बाकी राज्यों की बात करें तो ओडिशा में 269.5 रुपये, त्रिपुरा में 270 रुपये, महाराष्ट्र में 284.2 रुपये और यूपी में 288.0 रुपये की दिहाड़ी रही.
वहीं, केरल के बाद सबसे ज्यादा दिहाड़ी जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु ने दी. जम्मू-कश्मीर के ग्रामीण इलाकों में खेतीहर मजदूरों को 524.6 रुपये, हिमाचल में 457.6 रुपये और तमिलनाडु में 445.6 रुपये दिहाड़ी मिली.
बाकी मजदूरों का क्या रहा हाल?
- कंस्ट्रक्शन वर्कर्सः ग्रामीण इलाकों में कंस्ट्रक्शन के काम में लगे पुरुष मजदूरों को 2021-22 में औसतन 373.3 रुपये दिहाड़ी मिली. यहां भी केरल सबसे आगे और एमपी-गुजरात सबसे पीछे रहे. केरल में कंस्ट्रक्शन वर्कर्स को 837.7 रुपये की दिहाड़ी मिली. जबकि एमपी में 266.7 रुपये और गुजरात में 295.9 रुपये की दिहाड़ी मिली.
- बागवानी मजदूरः पिछले साल बागवानी में लगे मजदूरों की औसतन दिहाड़ी 329.7 रुपये रही. इन मजदूरों को भी सबसे कम दिहाड़ी एमपी और गुजरात में ही मिलती है. एमपी में बागवानी में लगे मजदूरों को 203.5 रुपये और गुजरात में 216.5 रुपये दिहाड़ी मिली. जबकि, सबसे ज्यादा 368.6 रुपये दिहाड़ी कर्नाटक ने दी.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








