
कहीं सैलरी 2 लाख तो कहीं 80 हजार... जानिए इन दिनों ग्रेजुएट के लिए कहां-कहां निकली है भर्ती?
AajTak
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका आया है. इस समय देश के विभिन्न विभागों में हाई सैलरी वाली वैकेंसीज़ निकली हुई हैं, जहां कुछ पदों पर 2 लाख रुपये तक की सैलरी मिल सकती है, वहीं कुछ पदों के लिए 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं.
अगर आप ग्रेजुएट हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके पास अभी अच्छा मौका है. कई विभागों में सरकारी नौकरी का नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जहां योग्तया ग्रेजुएशन मांगी गई है, कुछ नौकरियों में 12वीं पास भी अप्लाई कर सकते हैं. आइए जानते हैं वो कौन-सी नौकरिया हैं.
हाईकोर्ट- आवेदन करने की आखिरीतारीख 19 सितंबर
अगर आप 12वीं पास हैं या अगर आपने ग्रेजुएशन भी किया हुआ है तो हाईकोर्ट की स्टेनोग्राफर वैकेंसी के लिए अप्लाई कर सकते हैं. पटना हाईकोर्ट ने स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. आज यानी 21 अगस्त से कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. याद रखें अप्लाई करने की आखिरी तारीख 19 सितंबर 2025 है. चयनित होने के बाद कैंडिडेट्स को 80 हजार तक सैलरी मिल सकती है. 2025 है.
अगर आप बैंक में नौकरी करना चाहते हैं पंजाब एंड सिंध बैंक में लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. 20 अगस्त के 2025 से नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 04 सितंबर 2025 है. ग्रेजुएट पास आवेदन कर सकते हैं, अप्लाई करने के लिए punjabandsindbank.co.in पर जाना होगा. लिखित परीक्षा अक्टूबर 2025 होनी है. यह नई वैकेंसी 13 राज्यों के लिए घोषित की गई है.
SGPGIMS फैकल्टी भर्ती 2025
मेडिकल फील्ड के छात्रों के लिए खुशखबरी है. संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGIMS), लखनऊ में फैक्लटी पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. यहां अप्लाई करने के लिए इंस्टीट्यूट जाकर ऑफलाइन फॉर्म भरना होगा. अगर आपको पास एक्सपीरिएंस है तो कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी. आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 सितंबर 2025 है. चयनित कैंडिडेट्स को दो लाख 20 हजार तक सैलरी मिल सकती है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












