
कहीं लैंडस्लैड, कहीं शहर जलमग्न... बारिश-बाढ़ से देशभर में हाहाकार
AajTak
भारत में भारी बारिश के कारण कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित हुआ है. महाराष्ट्र के बुल्हाणा में बाढ़ के पानी में एक ट्रैक्टर फिसल गया, जिसमें सवार दो महिलाओं और दो पुरुषों सहित चालक को ग्रामीणों ने रस्सी की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला. बाढ़ और भूस्खलन से फसलों, सड़कों और संपत्ति को नुकसान पहुंचा है.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











