
कहीं जैश से तो नहीं जुड़े दिल्ली ब्लास्ट के तार? सुबह ही फरीदाबाद से मिला था 2900KG बम बनाने वाला केमिकल
AajTak
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर हुए धमाके में 10 लोगों की मौत और 24 घायल हुए हैं. धमाके वाले दिन यानी आज ही सुबह जम्मू-कश्मीर और फरीदाबाद में पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े नेटवर्क से 2,900 किलो विस्फोटक बरामद किया था. अब सवाल उठ रहा है कि क्या दोनों घटनाओं का कनेक्शन आपस में जुड़ा है. एनआईए जांच में जुटी है, जबकि गृह मंत्रालय ने देशभर में हाई अलर्ट जारी किया है.
दिल्ली सोमवार की शाम एक बार फिर धमाके से दहल उठी. शाम 6 बजकर 55 मिनट पर लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर जोरदार विस्फोट हुआ. पुलिस ने अब तक 10 लोगों की मौत और 24 के घायल होने की पुष्टि की है. घायलों को लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत नाजुक बताई जा रही है.
धमाका इतना तेज था कि वहां खड़ी 5 से 6 गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए. चश्मदीदों के मुताबिक, एक इको वैन के पास यह विस्फोट हुआ था. शुरुआती जांच में हाई इंटेंसिटी ब्लास्ट की बात सामने आई है. हालांकि, विस्फोट का कारण और जिम्मेदार कौन है, इस पर अभी तक किसी अधिकारी ने आधिकारिक बयान नहीं दिया है.
सुबह ही मिला था 2900 किलो विस्फोटक केमिकल
अब बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या दिल्ली ब्लास्ट का कनेक्शन उस खतरनाक केमिकल बरामदगी से जुड़ा हो सकता है, जो कल देर रात जम्मू-कश्मीर और फरीदाबाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया था. पुलिस ने 2,900 किलोग्राम आईईडी बनाने का सामान, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया था. यह बरामदगी जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और अंसर गजवात-उल-हिंद (AGuH) से जुड़े एक अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय आतंकी मॉड्यूल के भंडाफोड़ के दौरान हुई थी.
अब सवाल यही है क्या दोनों घटनाओं के बीच कोई तार जुड़ा हुआ है? क्या दिल्ली धमाका उसी नेटवर्क की एक झलक है, जिसकी जड़ें सुबह उजागर हुई थीं? हालांकि, फिलहाल एनआईए और दिल्ली पुलिस ने इस पर कोई टिप्पणी करने से इनकार किया है, लेकिन जांच एजेंसियां हर एंगल से जांच में जुटी हैं.
जम्मू-कश्मीर से लेकर फरीदाबाद तक फैला नेटवर्क

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










