
कहीं जलकर तो कहीं गलकर हुआ रावण का अंत... देशभर में ऐसे मनाई गई विजयदशमी, VIDEO
AajTak
देश के कई शहरों में आज बारिश ने रावण दहन कार्यक्रम में खलल डाला. इसके बावजूद अलग-अलग शहरों में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले जलाए गए. दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत कई हिस्सों में रावण का पुतला फूंका गया.
देशभर में आज विजयादशमी धूमधाम से मनाई गई, लेकिन कई शहरों में बारिश ने रावण दहन के कार्यक्रम में खलल डाला. हालांकि कुछ जगहों पर रावण दहन का कार्यक्रम जोरशोर से मनाया गया. अलग-अलग शहरों में रावण के पुतले जलाए गए. बुराई पर अच्छाई की जीत के इस उत्सव में पूरे देश ने हिस्सा लिया. युग कोई भी हो अंहकार रूपी रावण का भस्म होना समय का शाश्वत नियम है, और इसीलिए पूरा देश इस उत्सव में शामिल है, रावण के अलावा मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले भी फूंके गए. दशहरे के इस पावन पर्व पर मां दुर्गा और शस्त्रों की पूजा भी की जाती है.
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में विजयादशमी का त्यौहार बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया. हज़ारों लोगों ने इस उत्सव में हिस्सा लिया, जहां बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया. श्रीनगर में भी रावण के पुतले का दहन किया गया. उधर, पंजाब के लुधियाना में रावण का पुतला फूंका.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को लालकिले में दशहरा समारोह में हिस्सा लिया और कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों का ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के रावण पर एक निर्णायक विजय का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि दशहरा हमेशा अच्छाई की बुराई पर जीत, विनम्रता की अहंकार पर, और प्रेम के घृणा पर विजय का संदेश देता है.
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में विजयदशमी धूमधाम से मनाई गई. वाराणसी में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण का पुतला फूंका गया.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित दशहरा महोत्सव में शामिल हुए. इस दौरान रावण दहन किया गया.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









