
कहीं गठबंधन की मजबूरी, कहीं 20 साल का सूखा... दक्षिण भारत में कांग्रेस को संजीवनी दे पाएगी राहुल गांधी की यात्रा?
AajTak
कांग्रेस अपने खोए जनाधार को वापस पाने की जुगत में जुटी है. कांग्रेस को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दक्षिण भारत के राज्यों में उमड़े जनसैलाब से संजीवनी की आस है तो वहीं अलग-अलग राज्यों में सियासी हालात भी अलग हैं. दक्षिण भारत में 130 लोकसभा सीटें आती है, क्या कांग्रेस साउथ से फिर उठ खड़ी हो पाएगी?
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी का खोया जनाधार वापस पाने की जुगत में भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष की इस यात्रा की शुरुआत दक्षिण भारत से हुई. दक्षिण भारत के पांच राज्यों से गुजरते हुए राहुल गांधी की इस यात्रा का रुख अब उत्तर की तरफ बढ़ने लगा है. सोमवार से राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' महाराष्ट्र में प्रवेश कर गई है, जो कांग्रेस के लिए किसी 'अग्नि पथ' से कम नहीं है. इस यात्रा को मिल रहे जन समर्थन में कमी आएगी या फिर और बड़ी संख्या में लोग इससे जुड़ते नजर आएंगे?
कन्याकुमारी से कश्मीर तक, लगभग 3570 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा 170 दिन में पूरी होनी है. इस यात्रा को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), दोनों में सियासी जंग छिड़ी हुई है. बीजेपी इस यात्रा की शुरुआत से ही राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को घेरने में जुटी है. राहुल गांधी इसे ' तपस्या ' बता रहे हैं तो बीजेपी ढोंग. चार राज्यों में सिमट कर रह गई कांग्रेस एक बार फिर दक्षिण से कमबैक करने की कोशिश में है. भारत जोड़ो यात्रा से उसे बहुत ही ज्यादा उम्मीदें लगी हुई हैं.
तमिलनाडु में गठबंधन का गठजोड़
कन्याकुमारी के गांधी मंडपम में सजावट चल रही थी. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आगाज यहीं से होना था. ढोल और स्पीकर लिए कुछ युवा खड़े थे. वह रुक-रुक के नगाड़े बजाते फिर इधर-उधर निहारते. यूथ कांग्रेस के ये कार्यकर्ता अपने सीनियर का इंतजार कर रहे थे कि आखिर कब इजाजत मिले और वे जमकर ढोल बजाएं.
दरअसल, तमिलनाडू में कांग्रेस के सियासी ढोल-नगाड़े बजे कम से कम पांच दशक बीत गए हैं. द्रविड़ आंदोलन से जन्में क्षेत्रीय दलों का वर्चस्व लगातार बढ़ता ही चला गया. साल 1967 में कांग्रेस ने तमिलनाडु की सत्ता गंवाई और इसके बाद सूबे की सियासत के शीर्ष पर द्रविड़ दलों का ही दबदबा रहा. सत्ता ने द्रविड़ दलों का जो दामन थामा, फिर उन्हीं की होकर रह गई.
डीएमके-कांग्रेस के लिए एक-दूसरे का साथ जरूरी

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.






