
'कहानी घर घर की' फेम एक्टर ने की मारपीट! एक्ट्रेस संग की बदतमीजी, वायरल हो रहा झगड़े का वीडियो
AajTak
गणतंत्र दिवस के एक खास कार्यक्रम में उपासना सिंह और दीपक काजिर केजरीवाल के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बदतमीजी और धक्का-मुक्की के आरोपों के बाद CINTAA ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
द कपिल शर्मा शो फेम एक्ट्रेस और CINTAA की जनरल सेक्रेटरी उपासना सिंह और कहानी घर घर की फेम एक्टर दीपक काजिर केजरीवाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जहां दोनों के बीच विवाद होता दिख रहा है. उपासना का कहना है कि गणतंत्र दिवस के एक खास कार्यक्रम के दौरान दीपक ने उनके साथ बदतमीजी की और गलत तरीके से बात की. मामला सिर्फ बहस तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि आरोप है कि दीपक ने वहां धक्का-मुक्की तक की.
उपासना-दीपक के बीच बहस
वायरल हो रहा वीडियो रिपब्लिक डे के फंक्शन का बताया जा रहा है. जहां दीपक उपासना को भला-बुरा कहते दिख रहे हैं. इस बहस की शुरुआत कहां से हुई इसका कोई जिक्र होता नहीं दिखा लेकिन वीडियो में दीपक उपासना पर चिल्लाते दिख रहे हैं. उपासना माइक से अपनी बात कह रही होती हैं कि दीपक उन्हें टोकते हुए रोक देते हैं. उपासना जब कहती हैं- सर मैं बात कर रही हूं. तो दीपक गुस्से में जवाब देते हैं- नहीं आप बात नहीं करेंगी. अभी मनोज शर्मा जी ने गलत बात की है. उपासना कहती हैं- इसे निगेटिविटी कहते हैं.
इसके बाद वहां मौजूद एक शख्स माइक लेकर 'भारत माता की जय' का नारा लगाता है और मामले को रफा-दफा करने की कोशिश करता है. लेकिन दीपक इतने पर नहीं रुकते वो उस शख्स से माइक छीनने की कोशिश करते हैं.
यहां देखें वीडियो...
दीपक ने की धक्का-मुक्की!













