
कहानी कोटा की: क्लासरूम से पार्क तक पहरा ही पहरा, बच्चों के लिए यहां हर अजनबी चलता-फिरता CCTV है!
AajTak
पुलिस थाने के स्टूडेंट सेल में बैठी थी, जब एक कॉल आया. फोन पर खुदकुशी की बात कर रही वो बच्ची डॉक्टरी की तैयारी कर रही थी. मैंने मिलने की दरख्वास्त की तो कहा गया- ऐसे मामलों के बिगड़ते देर नहीं लगती. 6वीं मंजिल पर रहती लड़की 6 सेकंड भी नहीं लेगी और सब चला जाएगा. अधिकारी के चेहरे पर फिक्र और वॉर्निंग दोनों दिख रही थी.
कोचिंग हब कोटा की ग्राउंड रिपोर्ट सीरीज में कल (12 जुलाई) आपने पढ़ा, ऐसे मां-बाप का दर्द, जिनके बच्चे जिंदगी की दौड़ में हार गए. आज पढ़िए, क्या मानते हैं वे एक्सपर्ट्स जो बच्चों को करीब से देख रहे हैं.
मेरे देखते ही देखते कई फोन आ गए. उदासी के समंदर में डूबते-उतराते ये 'मामले' चमकीले सपने लिए कोटा आए थे, लेकिन इंस्टेंट छुटकारा खोजने लगे.
शहर के माथे पर आधे साल के भीतर दर्जनभर से ज्यादा मौतों का दाग लग गया है जबकि आधा साल अब भी बाकी है.
कोटावाले जंग लड़ रहे हैं. काउंसलरों से लेकर गलियों में रिक्शे-गुमटीवालों की शक्ल में जासूस तक तैनात हैं, जो चट से डिप्रेस्ड केस की खबर कोचिंग तक पहुंचा दें. उन्हें पकड़-धकड़कर वापस भेजा जा रहा है.
कहानी कोटा कीः जहां बच्चे वो मशीन हैं जिसमें जरा सा डिफेक्ट दिखा नहीं कि माल वापस!
'एक घुन सारे गेहूं को क्यों बेकार करे!' कोटा में एक नामी इंस्टीट्यूट के मीडिया एडवाइजर मिलते ही कहते हैं. साथ में जोड़ते हैं- ये सब आप मेरे नाम पर मत लिखिएगा. मैं आपका ही पेशा छोड़कर यहां परिवार के साथ रहने आया हूं. बच्चों और पेरेंट्स से मिलने के दौरान ही शहर के कई एक्सपर्ट्स से भी मुलाकात हुई. सबने माना कि वे तो पूरी कोशिश कर रहे हैं लेकिन कमी दूसरी तरफ रह जाती है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







