
'कहां बिल में दुबककर बैठा है?' ऑपरेशन सिंदूर के बाद सोशल मीडिया पर पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर की तलाश
AajTak
भारत में भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मुनीर ट्रेंड कर रहे हैं. लोग पूछते दिख रहे हैं कि आखिर पाकिस्तान के आर्मी चीफ बंकर से कब निकलेंगे. वहीं किसी का कहना है कि आर्मी चीफ हैं कहां? क्या वो देश में हैं भी या नहीं? पहलगाम आतंकी हमले के बाद कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाक आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर कथित तौर पर लापता हैं और उनका परिवार विदेश चला गया है
भारत ने आज अपना बदला ले लिया. इंडियन आर्मी ने पहलगाम के गुनहगारों के ठिकानों को तबाह कर दिया. ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के तहत भारत ने पाकिस्तान के अंदर और PoK में आतंकी सरगना मसूद अजहर समेत 9 आतंकी ठिकानों को तहस-नहस कर दिया. इसका असर सोशल मीडिया पर भी दिखा. भारत और पाकिस्तान के सोशल मीडिया यूजर्स अब पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर की तलाश कर रहे हैं. पाकिस्तान के आर्मी चीफ दोनों ही मुल्कों में सोशल मीडिया के लिए हॉट टॉपिक हैं. दोनों ही तरफ से आसिम मुनीर को खरी-खोटी सुनाई जा रही है.
भारत में भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मुनीर ट्रेंड कर रहे हैं. लोग पूछते दिख रहे हैं कि आखिर पाकिस्तान के आर्मी चीफ बंकर से कब निकलेंगे. वहीं किसी का कहना है कि आर्मी चीफ हैं कहां? क्या वो देश में हैं भी या नहीं? पहलगाम आतंकी हमले के बाद कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाक आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर कथित तौर पर लापता हैं और उनका परिवार विदेश चला गया है. अब भारत के हमले के बाद भी पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर का कहीं पता नहीं चल रहा है.
आइए देखते हैं भारत के कुछ ऐसे ही मजेदार X पोस्ट
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के आर्मी चीफ के हालात
आसिम मुनीर किस बात का मेडल लटकाते हैं
कुछ ने ऐसे भी मजे लिए..

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












