
कश्मीर में अमेरिका-इजरायल के खिलाफ उबाल, प्रशासन ने लगाए कड़े प्रतिबंध
AajTak
घाटी में अमेरिकी और इज़राइल विरोधी प्रदर्शन जारी हैं. अधिकारियों ने जम्मू-कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध लगा दिए हैं. सूत्रों के अनुसार यह एक सावधानीपूर्ण कदम है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे और कोई अप्रिय घटना न घटे. जम्मू-कश्मीर सरकार ने पहले ही लोगों से शांत रहने की अपील की है. कल पूरे कश्मीर में विस्तृत और व्यापक प्रदर्शन देखने को मिले, जिसके कारण सरकार ने स्कूल और कॉलेज दो दिन के लिए बंद कर दिए.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











