
कश्मीर पर बोलने के लिए ईरानी राष्ट्रपति को मजबूर करना चाह रहे थे शहबाज शरीफ, सबके सामने हो गई किरकिरी!
AajTak
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी सोमवार को तीन दिवसीय दौरे पर पाकिस्तान पहुंचे हैं. सोमवार को ही उन्होंने पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ से द्विपक्षीय वार्ता की और एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. कॉन्फ्रेंस के दौरान शहबाज शरीफ ने पूरी कोशिश की कि रईसी कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान के पक्ष में कुछ बोलें लेकिन वो बुरी तरह विफल रहे.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को उस वक्त अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ा जब ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने मीडिया के सामने ही कश्मीर पर पाकिस्तान का साथ देने के मुद्दे पर चुप्पी साध ली. तीन दिवसीय दौरे में सोमवार को पाकिस्तान पहुंचे ईरान के राष्ट्रपति ने पीएम शरीफ से मुलाकात के बाद एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. कॉन्फ्रेंस के दौरान शहबाज शरीफ ने कश्मीर का मुद्दा उठाया और कोशिश की कि रईसी भी कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान के पक्ष में कुछ बोले लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी.
संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शहबाज शरीफ ने कोशिश की कि ईरान गाजा पर जो रुख अपना रहा है, कश्मीर की स्थिति पर भी उसका रुख वैसा ही हो. उन्होंने राष्ट्रपति रईसी को धन्यवाद देते हुए कहा, 'मैं कश्मीर की खातिर आवाज उठाने के लिए आपको और ईरान के लोगों को धन्यवाद देता हूं.'
हालांकि, रईसी इस टिप्पणी पर असहज दिखे और अपने भाषण में उन्होंने कश्मीर पर कोई भी बात करने से परहेज किया. रईसी ने कश्मीर का जिक्र करने के बजाए फिलिस्तीन का जिक्र किया और कहा कि ईरान लोगों के उत्पीड़न के खिलाफ लड़ने वालों खासकर, फिलीस्तीनी लोगों के लिए लड़ने वालों के साथ खड़ा है.
भारत-पाकिस्तान के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करता ईरान
कश्मीर पर रईसी की चुप्पी शहबाज शरीफ के लिए असहज करने वाली थी. भारत-पाकिस्तान विवाद पर रईसी की चुप्पी दिखाती है कि ईरान दोनों देशों को लेकर एक नाजुक संतुलन बनाए हुए है और भारत के साथ सौहार्दपूर्ण रिश्तों को आगे बढ़ा रहा है.
दोनों देशों के राजनयिक और व्यापारिक संबंध रहे हैं और गाजा में चल रहे इजरायल के युद्ध के बीच भारत और ईरान में कई दफे बातचीत हुई है. बीते साल नवंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति रईसी से गाजा की स्थिति पर बातचीत की थी और दोनों ही पक्षों ने तुरंत युद्धविराम का समर्थन किया था.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.






