
कश्मीर दौरे पर PM मोदी ने खरीदी खास पश्मीना शॉल, बनाने वाली महिला ने बताई इसकी खासियत
AajTak
जम्मू-कश्मीर दौरे पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में युवा उद्यमियों से बात की और एक जनसभा को संबोधित किया. लोगों को संबोधित करने के बाद पीएम ने वहां लगे एक स्टॉल से पश्मीना शॉल खरीदा और शॉल बनाने वाली महिला कारीगर से बातचीत भी की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में विकसित भारत विकसित जम्मू कश्मीर समारोह के दौरान 6,400 करोड़ से ज्यादा की कई विकास परियोजनाओं का अनावरण किया. और कश्मीरी नागरिकों को संबोधित किया. कार्यक्रम के बाद पीएम ने वहां लगे एक स्टॉल से पश्मीना शॉल खरीदा और वहां मौजूद शॉल बनाने वाली महिला कारीगर से बातचीत भी की.
मॉर्डन चरखे काम हो गई कम परेशानी: महिला श्रीनगर में संबोधन के बाद शॉल बनाने वाली महिला कारीगर ने आजतक को बताया कि मैं वहां मॉर्डन चरखे पर हैंड सीपिंग कर रही थी, इसी को लेकर मेरी पीएम से बात हुई. पीएम के शॉल खरीदने से हम लोग काफी खुश हैं. साथ ही उन्होंने मॉर्डन चरखे के फायदे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मॉर्डन चरखे पर काम करने से महिलाओं की परेशानियां नहीं होती हैं, जैसे पैरों और कमर में दर्द नहीं होता है. इसे अच्छी कमाई भी होती है.
'हमने 500 महिलाओं को दी ट्रेनिंग' उन्होंने आगे कहा कि हम लोगों के लिए कोई भी यहां मॉर्डन चरखा नहीं लाया था. मैं जिस कंपनी में काम करती हूं. उसमें भी हमने 500 महिलाओं को ट्रेनिंग दी है. अब इस मॉर्डन चरखा के आने के बाद हम लोगों को काफी फायदा होगा. आपको बता दें कि पश्मीना शॉल को हाथों से तैयार किया जाता है, क्योंकि इसमें बहुत महीन काम होता है.
'ये हमारी खुशकिस्मती है...'
पश्मीना शॉल बनाने वाली कंपनी Me and K के मालिक ने कहा कि ये हमारी खुशकिस्मती है कि प्रधानमंत्री ने हमारा बनाया हुआ शॉल खरीदा है. ये एक पश्मीना शॉल है जो हाथ से तैयार किया जाता है और ये एक GI शॉल है. ये शॉल महिलाओं को सशक्त बनाते हैं, क्योंकि ज्यादातर इन शॉल को महिला कारीगर ही बनाती हैं.
PM ने किया 5 हजार करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










