
कश्मीर: आतंकी हमले के बावजूद डल झील पर सैलानियों का जमावड़ा, देखिए रिपोर्ट
AajTak
रविवार को कश्मीर घाटी की डल झील पर सैलानी बड़ी संख्या में लौटे. पहलगाम में हुए आतंकी हमले की खबरों के बावजूद, गुजरात, बंगाल, असम और झारखंड से आए पर्यटकों ने कहा कि वे सुरक्षित महसूस कर रहे हैं. कुछ पर्यटकों ने बताया कि उन्हें यात्रा रद्द करने की सलाह मिली थी, लेकिन ट्रैवल एजेंसी और स्थानीय लोगों के आश्वासन पर वे कश्मीर आए.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











