
'कश्मीरियों से पूछा जाना चाहिए कि...', पाकिस्तानी सांसद ने अपने ही देश को दिखाया आईना, कश्मीर पर प्रस्ताव के विरोध में उतरे
AajTak
पाकिस्तान कश्मीर को लेकर हमेशा से ओछी हरकतें करता रहा है. मंगलवार को पाकिस्तान की संसद में कश्मीर से जुड़ा प्रस्ताव पेश किया गया. हालांकि, उसके ही एक सांसद ने प्रस्ताव का विरोध कर उसे आईना दिखा दिया.
हर बार कश्मीर का राग अलापने वाले पाकिस्तान को उसके ही एक सांसद ने आईना दिखा दिया है. पाकिस्तान की संसद के निचले सदन, नेशनल असेंबली में मंगलवार को कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने जाने को खारिज करते हुए एक प्रस्ताव पेश किया गया. इस प्रस्ताव का पाकिस्तान के सांसद महमूद खान अचकजई ने विरोध किया. प्रस्ताव के विरोध में अचकजई ने कठोर भाषा का इस्तेमाल करते हुए एक भाषण भी दिया, जिसके कुछ हिस्सों को संसद की लाइवस्ट्रीम में सेंसर कर दिया गया.
कश्मीर पर प्रस्ताव के विरोध में उतरे पाकिस्तानी सांसद
पश्तूनख्वा मिल्ली अवामी पार्टी (PKMP) प्रमुख महमूद खान अचकजई ने कहा कि उन्होंने कश्मीर पर लाए गए प्रस्ताव का विरोध किया क्योंकि उन्हें प्रस्ताव के ड्राफ्ट में संशोधन पेश करने की अनुमति नहीं दी गई थी.
संसद में अचकजई ने बेहद कठोर शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अपनी स्पीच दी, जिसके कुछ हिस्सों को संसद की लाइवस्ट्रीम में सेंसर किया गया था.
अचकजई ने कहा, 'कश्मीर के लोगों से पूछा जाना चाहिए कि वे किस देश में शामिल होना चाहते हैं. अगर वे अपनी मर्जी से पाकिस्तान में शामिल होना चाहते हैं तो उनका स्वागत किया जाएगा.'
विरोध के बावजूद पास हुआ प्रस्ताव

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











